फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: इंजन हटते ही इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस रतलाम स्टेशन से पीछे खिसकी, आधा KM जाकर आखिरी कोच पलटा

Fri, 15 Jul 2022 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 11:28 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा रेलवे हादसा होने से टल गया। इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस अपने आप करीब आधी किमी पीछे लुढ़क गई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indore-Udaipur Express slips back from Ratlam station as soon as the engine is removed, the last coach overturns after going half a kilometer
हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा रेलवे हादसा होने से टल गया। इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस अपने आप करीब आधी किमी पीछे लुढ़क गई। गार्ड के साथ लगा एसएलआर कोच बेपटरी हुआ है। इसमें आधे में लगेज तो आधे में यात्री रहते हैं। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची है। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को अलग कर करीब 11.20 पर ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

 
Madhya Pradesh: Indore-Udaipur Express slips back from Ratlam station as soon as the engine is removed, the last coach overturns after going half a kilometer
इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस अपने आप करीब आधी किमी पीछे लुढ़क गई। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि इंदौर से उदयपुर जा रही एक्सप्रेस का रतलाम में इंजन चेंज होता है। जब ट्रेन रतलाम पहुंची और इंजन हटाया गया तो रेक प्लेटफॉर्म से रिवर्स हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आया। करीब आधा किमी तक ट्रेन पीछे खिसकी और डेड एंड को तोड़कर आखिरी कोच पटरी से उतरकर पलट गया। हालांकि यात्री सुरक्षित हैं।
 
Madhya Pradesh: Indore-Udaipur Express slips back from Ratlam station as soon as the engine is removed, the last coach overturns after going half a kilometer
ट्रेन में बैठे यात्री घटना से घबरा गए थे। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पलटे डिब्बे को अलग कर ट्रेन को फिर से रतलाम स्टेशन पर लाया गया. थोड़ी देर बाद ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना कर दिया गया।डीआरएम विनीत गुप्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को चोट नहीं आई है। जांच के बाद कारणों का पता चलेगा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indore-Udaipur Express slips back from Ratlam station as soon as the engine is removed, the last coach overturns after going half a kilometer
ट्रेन के पीछ लगा एसएलआर कोच बेपटरी हुआ, इसमें आधे में लगेज तो आधे में यात्री बैठते हैं। - फोटो : अमर उजाला
यात्री घबराए
ट्रेन के अचानक लुढ़कने से यात्री भी घबरा गए, जो यात्री प्लेटफॉर्म पर थे वे चौंके कि ट्रेन चल दी, दौड़कर ट्रेन पकड़ने लगे। वहीं ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को भी कुछ समझ नहीं आया। जो एसएलआर डिब्बा बेपटरी हुआ है, उसमें भी करीब 40 यात्री थे। बेपटरी होकर डिब्बा एक तरफ लटक गया। यात्री डर गए, कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि आरपीएफ ने मौके पर स्थिति संभाली। कुछ यात्रियों का सामान डिब्बे में है, आरपीएफ ने लोगों की जानकारी ले ली ताकि उन तक उनका सामान सुरक्षित पहुंच सके। बताया जा रहा है कि जहां ये कोट पलटा है, वहां ट्रेक की ऊंचाई ज्यादा है। ट्रेन पटरी छोड़कर नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

(रतलाम से सौरभ पाठक की रिपोर्ट)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed