फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Election: NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बोलीं- जिंदगी में पहली बार हुआ ऐसा स्वागत, कभी नहीं भूल पाऊंगी

Fri, 15 Jul 2022 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Jul 2022 07:44 PM IST
सार

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके पहले समर्थन मांगने भोपाल पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत के हृदय पावन मध्य प्रदेश ने मुझे जिस तरह का स्वागत दिया, ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी।

विज्ञापन
President Election: NDA's presidential candidate Draupadi Murmu said - Grand welcome happened for the first time in my life, I will never forget
बीजपी ने भोपाल में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
समर्थन मांगने भोपाल पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत के हृदय पावन मध्य प्रदेश ने मुझे जिस तरह का स्वागत दिया, ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी।

 
President Election: NDA's presidential candidate Draupadi Murmu said - Grand welcome happened for the first time in my life, I will never forget
द्रौपदी मुर्मू ने कहा ये भव्य स्वागत मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को भी नमन करती हूं। मैंने मेरे लिए नहीं, इस देश की जनता को गर्व महसूस कराने के लिए राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के लिए हां भरी। मुर्मू ने कहा कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। देश की जनता के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए काम करना है। मैं अपने संवैधानिक दायरे में रहकर सेवा करने को तैयार हूं। मुझे खुशी है कि आज संगठन के अलावा दूसरे दल भी मुझे समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4-4 बार मुख्यमंत्री बने हैं। यह राज्य हमारा है इसलिए इस राज्य का सहयोग समर्थन मुझे मिलेगा। लेकिन फिर भी चाहा कि मुझे जाना ही है।


 
 
President Election: NDA's presidential candidate Draupadi Murmu said - Grand welcome happened for the first time in my life, I will never forget
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि पहली बार एक जनजातीय आदिवासी महिला द्रौपदी मु - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज आनंद और प्रसन्नता का विषय है। द्रौपदी मुर्मू औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नियुक्त होंगी, जिस तरह से कई दल समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना ने समर्थन कर दिया, आंध्रप्रदेश में तो सारे के सारे वोट उन्हीं के पक्ष में जा रहे हैं। बीजेपी ने भी समर्थन किया। एक नहीं कई दल समर्थन लगातार करते जा रहे हैं।
 
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि पहली बार एक जनजातीय आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू जी के जीवन की आप गहराई देखेंगे तो संघर्षों से भरा, संयमपूर्ण और दृढ़-संकल्प वाला रहा है। आपकी जानकारी में होगा उनके पति का स्वर्गवास हुआ, जिसके बाद वे टूटी नहीं। उन्होंने हिम्मत रखी, दो बेटे एक्सीडेंट में चले गए उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। शिक्षक रहते हुए फिर वे भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आईं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Election: NDA's presidential candidate Draupadi Murmu said - Grand welcome happened for the first time in my life, I will never forget
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे जनजातीय कलाकार चाहे, वह स्टेट हैंगर पर हो और चाहे यहां हो अभी से नहीं ये - फोटो : अमर उजाला
सिंह ने कहा कि पहले वे पार्षद रहीं, पार्षद रहने के बाद फिर वे 2004 में विधायक बनीं,  2009 में फिर विधायक बनीं, बीजेडी और बीजेपी की सरकार में मंत्री रहीं। मंत्री पद पर भी उन्होंने बहुत कुशल प्रशासनिक दक्षता दिखाई, फिर 2015 में झारखंड की गवर्नर बनीं। उन्होंने झारखंड के गवर्नर के नाते राज्य सरकार ने एक विधेयक पारित करवा लिया था! उस विधेयक में जनजातीय अधिकारों में कुछ परिवर्तन के जमीन वाले मामले थे उसको उन्होंने रोक दिया। मतलब बीजेपी की सरकार थी फिर भी उन्होंने कहा कि जब तक मैं क्लियर ना हो जाऊं कि इससे जनजातीय समाज का कोई अहित नहीं होगा, मैं क्लियर नहीं करूंगी। और उन्होंने उसे नहीं किया। सरकार को वापस भेज दिया। बड़ी दृढ़ संकल्प वाली महिला हैं। 
 
सिंह ने कहा कि कल यशवंत सिन्हा यहां आए थे। उनके साथ कांग्रेस के लोगों ने अनर्गल बातें की हैं।  इसलिए मैं जिक्र कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी तो शुद्ध रूप से अपना काम करती है, लेकिन बेचैनी वहां भी है कि वोट न चले जाएं। उसके बाद बात की जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी वाले किसी को प्रलोभन दे रहे हैं, किसी को खरीदने की बात कर रहे हैं अरे यहां तो पहले से ही इतने वोट  हैं कि प्रलोभन का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता।  पूरा देश तो दीदी के साथ खड़ा हुआ है। हमारे जनजातीय कलाकार चाहे, वह स्टेट हैंगर पर हो और चाहे यहां हो अभी से नहीं ये कई घंटों से नाच रहे हैं। क्योंकि इसमें कोई बनावटपन नहीं है सारा हृदय का आनंद है जो, यहां नृत्य के रूप में प्रकट हो रहा है।
 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मध्य प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed