फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: चुनाव प्रचार के बीच जायके का रंग, राहुल और शाह ने चखे पारंपरिक व्यंजन

Mon, 26 Nov 2018 12:53 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 26 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Amit shah and rahul gandhi tastes local cuisine
Rahul Gandhi- Amit shah
कांग्रेस और भाजपा भले ही एक-दूसरे के धुर विरोधी हों। लेकिन बात इंदौर की मशहूर चाट-चौपाटियों का रुख करने की हो, तो दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के विचार मेल खाते प्रतीत होते हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले एक महीने के दौरान मालवा अंचल की खुशगवार रातों में शहर के पारंपरिक जायकों का लुत्फ ले चुके हैं। 
madhya pradesh assembly election 2018: Amit shah and rahul gandhi tastes local cuisine
AMIT SHAH AT SARAFA CHAUPATI IN INDORE
सूबे में अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में जुटे शाह रविवार देर रात अचानक शहर की सर्राफा चौपाटी पहुंचे और भुट्टे का कीस तथा अन्य पारंपरिक व्यंजन चखे। 
madhya pradesh assembly election 2018: Amit shah and rahul gandhi tastes local cuisine
Amit shah at Sarafa
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने रबड़ी, गराड़ू और आलू टिक्की का स्वाद चखा। कुछ देर के लिये बत्ती गुल हो गयी और शाह के साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उजाला किया। हालांकि, कुछ ही देर में बत्ती आ गयी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सर्राफा चौपाटी में शाह के साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Amit shah and rahul gandhi tastes local cuisine
Rahul Gandhi, 56 Dukan
इससे पहले, राहुल ने सूबे के चुनावी दौरे में 29 अक्टूबर की देर रात शहर की एक अन्य चाट चौपाटी "56 दुकान" पहुंचकर सरसों का साग और अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया था।
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Amit shah and rahul gandhi tastes local cuisine
Rahul gandhi at 56 Dukaan
जायकों के इस प्रसिद्ध ठिकाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ थे। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है। चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आयेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed