प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को जबलपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी जितेंद्र जामदार एवं भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रचार के आखिरी दिन जबलपुर में बाइक रैली निकाली गई। रैली में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष, मशहूर फिल्म स्टार मनोज तिवारी भी शामिल हुए। वीडी शर्मा ने बाइक चलाई और पीछे मनोज तिवारी बैठे नजर आए। वहीं थोड़ी देर बाद मनोज के पीछे वीडी शर्मा बैठे दिखे।
2 of 4
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
झमाझम बारिश भी युवाओं का उत्साह कम नहीं सकी। वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश विकासपथ पर तेज़ गति से अग्रसर है। पूर्ण विश्वास है कि इस निकाय चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जबलपुर में प्रत्येक बूथ पर भाजपा 51 प्रतिशत वोटशेयर हासिल कर इतिहास रचेगी।
3 of 4
मनोज तिवारी भी सागर भी पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वीडी शर्मा और मनोज तिवारी ने सागर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, उन योजनाओं का लाभ आमजनों को दिलाने में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मेरा सागर के सभी बूथों के त्रिदेवों और पन्ना प्रमुखों से आह्वान है कि प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने के जुट जायें। पूर्ण विश्वास है कि सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुशील संगीता समेत भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगे।
4 of 4
मनोज तिवारी ने नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे मित्र वीडी शर्मा का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने आपके बीच आने का मौका दिया। भाजपा में प्रत्याशी नाम का होता है, चुनाव हर कार्यकर्ता लड़ता है। हमारी मजबूरी है कि किसी एक को ही चुनाव लड़ा सकते हैं। इसलिए ये चुनाव हर कार्यकर्ता लड़ रहा है। मनोज तिवारी भी लड़ रहा है। तिवारी ने कहा कि सागर से मेरा पुराना रिश्ता है। क्योंकि आप सागर हो मैं बूंद हूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूंद की तरह ही काम कर रहा है। मैं कुछ दिन पहले सागर की यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आने वाला था पर आ नहीं सका था। अब मौका मिला है डॉ. हरिसिंह की धरती पर आने का। मनोज तिवारी ने नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उदयपुर की घटना से सबका कलेजा फट गया, पर राजकुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बच्चे लोग हैं। जिन्होंने मारा, उन्हें बच्चे कह रहे हैं।