फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Politics: सीएम ने जबलपुर और सिंगरौली में किया रोड-शो, बोले- कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बर्बाद किया

Sun, 03 Jul 2022 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:47 PM IST
सार

MP Politics: सीएम ने जबलपुर और सिंगरौली में किया रोड-शो, बोले- कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बर्बाद किया

विज्ञापन
MP Politics: CM did road shows in Jabalpur and Singrauli, said - Congress's politics of appeasement ruined the country
सीएम ने जबलपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और सिंगरौली में रोड शो किया। भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। इसमें कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि आज यदि कांग्रेस होती तो तुष्टीकरण होता, अन्याय होता, आतंकवाद होता और अत्याचार होता, इसका उदाहरण हम राजस्थान में देख रहे हैं, जहां कांग्रेस की सरकार है। 


सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री हों या कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की। आज यदि कांग्रेस होती तो तुष्टीकरण होता, अन्याय होता, आतंकवाद होता और अत्याचार होता, इसका उदाहरण हम राजस्थान में देख रहे हैं, जहां कांग्रेस की सरकार है। वहां एक गरीब का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है। उसके पहले महाराष्ट्र में उनकी सरकार के रहते हत्या हुई। लेकिन मध्यप्रदेश की धरती पर किसी आतंकी, गुंडे और बदमाश के लिए कोई जगह नहीं है। 
 
MP Politics: CM did road shows in Jabalpur and Singrauli, said - Congress's politics of appeasement ruined the country
सीएम ने भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने जबलपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है। आपके शहर में इतने सारे विकास के कार्य चल रहे हैं, पर उनका क्रियान्वयन नगर निगम में भाजपा का महापौर और पार्षद आने के बाद और सही ढंग से हो पाएगा। क्योंकि यदि कांग्रेस के लोग आ गये तो, मैं उन्हें दाएं चलने का कहूंगा वो बाएं चलेंगे, मैं सीधा कहूंगा वो उल्टा चलेंगे, मैं ऊपर कहूंगा वो नीचे चलेंगे, उनका एकमात्र एजेंडा सिर्फ विकास को रोकना रहेगा। चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जवाब दें कि उन्होंने जबलपुर के लिए क्या किया है? हम जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा 7 किमी का 845 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर बना रहे हैं। ऐसा फ्लाई ओवर न इंदौर में बन रहा है न भोपाल में बन रहा है, वह बन रहा है तो केवल जबलपुर में बन रहा है। 
 
MP Politics: CM did road shows in Jabalpur and Singrauli, said - Congress's politics of appeasement ruined the country
सीएम शिवराज ने रोड शो भी किया। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने जनता से पूछा कि ऐसे फ्लाई ओवर कभी कांग्रेस ने बनवाए थे क्या? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता आएं, तो उन्हें भाजपा सरकार में हुए विकास के काम गिनाएं और बताएं कि जबलपुर में 136 किमी की 561 करोड़ लागत की सड़कों के निर्माण का कार्य स्मार्ट सिटी से होने जा रहा है जो निर्माणाधीन हैं। शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जा रहे है, सीवर लाइन डल रही है और उसके साथ-साथ जबलपुर में 116 किमी का आउटर रिंग रोड 12 हजार करोड़ की लागत से जबलपुर में बनाया जा रहा है।

सीएम चौहान ने कहा कि मां नर्मदा के अन्दर जितने भी नाले-नालियां मिल रही हैं, उनको मिलने से रोकेंगे और आने वाले दो साल में नर्मदा मैया में कैसा भी गंदा पानी नहीं मिलेगा। हम पानी को साफ करके बाग बगीचों में छोड़ेंगे और जीवनदायिनी मां नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त करेंगे। हमने तय किया है कि जबलपुर में जहां रानीताल, अधारताल, चेरीताल, माढ़ोताल ऐसे 52 ताल तलइया होते थे जो कांग्रेस के शासन में खत्म हो गए उन सभी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Politics: CM did road shows in Jabalpur and Singrauli, said - Congress's politics of appeasement ruined the country
चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जवाब दें कि उन्होंने जबलपुर के लिए क्या किया है? - फोटो : अमर उजाला
सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास नहीं किया, विकास के काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं। कांग्रेस तो सिंगरौली को जिला भी नहीं बना पाई,  जिला बनाने का काम भाजपा ने किया। आज पूरे सिंगरौली जिले की धरती विकसित है। डबल रेल लाइन अगर बना रही है, तो भाजपा की सरकार बना रही है। ललितपुर और सिंगरौली नई रेल लाइन बिछाई जा रही है, जिससे सिंगरौली का विकास होगा और विकास के नए आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि सिंगरौली के विकास और गरीब कल्याण के लिए किसी भी योजना में धन की कमी नहीं आने दूंगा। सिंगरौली आगे बढ़े, विकास करे, देश में नई पहचान बनाये, इसके लिए मैं संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि दूसरे दल का प्रत्याशी धन बल के प्रभाव में आपको भ्रमित करने की साजिश करेगा, आप किसी भी बहकावे में न आयें। सिंगरौली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें। 
 
विज्ञापन
MP Politics: CM did road shows in Jabalpur and Singrauli, said - Congress's politics of appeasement ruined the country
सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास नहीं किया। - फोटो : अमर उजाला
सभा के पूर्व सिंगरौली के बैढ़न में मुख्यमंत्री चौहान ने पार्टी के महापौर प्रत्याशी चंद्रप्रताप विश्वकर्मा के समर्थन में रोड-शो किया। मुख्यमंत्री के रोड-शो में विशाल जनसैलाब उमड़ा। पुष्पवर्षा कर जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपकी आशाओं और आकांक्षाओं का सिंगरौली बनाकर ही मैं चैन की सांस लूंगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed