फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: महापौर के लिए 19 और पार्षद के लिए 341 प्रत्याशी मैदान में, 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे इनके भाग्य का फैसला

Wed, 06 Jul 2022 02:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 02:08 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव के तहत इंदौर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। महापौर पद के लिए 19 और पार्षद पद के 341 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के संजय शुक्ला के बीच है। 

विज्ञापन
Indore News: 19 candidates for mayor and 341 for councilor in fray, more than 18 lakh voters will decide their fate
अपनी पत्नी जूही के साथ वोट डालने पहुंचे पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव के तहत इंदौर में बुधवार सुबह से मतदान शुरू हुआ। उत्साह से मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने भी उत्साह से मतदान किया। मौसम भी खुला रहा और किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ। मंगलवार को बारिश के कारण जिन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बाधित हुई थी वहां मतदान केंद्रों को बदला गया।


इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह 7.30 बजे जूनी इंदौर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के दर्शन किए। वे अपनी पत्नी जूही और परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद भार्गव ने रणजीत हनुमान के दर्शन किए और करीब 9.45 बजे मतदान किया। पुष्यमित्र भार्गव ने मतदान केंद्र क्रमांक 2155, एमविन पब्लिक स्कूल क्र. 1 सुदामा नगर सेक्टर ई में पत्नी जूही के साथ वोट डाला। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे बाणगंगा शासकीय विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मंत्री तुलसी सिलावट ने परिवार के साथ सुबह 8 बजे मतदान किया। 
Indore News: 19 candidates for mayor and 341 for councilor in fray, more than 18 lakh voters will decide their fate
वोटिंग के दिन भागदौड़ के चलते प्यास बुझाते संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शहर के कई वार्ड में ईवीएम मशीन खऱाब हुई जिस कारण मतदान लगभग आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वार्ड 17 के बूथ क्रमांक 471, वार्ड 80 के बूथ क्रमांक 2090 में मशीन खराब होने से मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। चंदन नगर वार्ड 2 भाग 13 में एक मशीन में खराबी आने से वोट डालने में देरी हुई। सुदामा नगर में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत की। सुदामा नगर के रहने वाले महेंद्र शर्मा ने कहा वे यहां 30 साल से निवास कर रहे हैं। ग्लोबल हाइट्स में मतदान केंद्र में मतदान करते थे। इस बार पत्नी का तो वोटिंग लिस्ट में नाम है, लेकिन मेरा नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं है। मतदान केंद्र में कह रहे हैं दूसरे पोलिंग बूथ पर जाकर देखा, शायद वहां नाम हो। सुबह से 7 से 8 लोगों के साथ ऐसा हो चुका है।
Indore News: 19 candidates for mayor and 341 for councilor in fray, more than 18 lakh voters will decide their fate
सपरिवार वोट डालने पहुंचे मंत्री सिलावट - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्री तुलसी सिलावट ने सपरिवार मतदान किया। उन्होंने कहा कि इंदौर मप्र का सबसे बड़ा शहर है। प्रदेश के सभी 16 नगर निगम चुनाव में वोटर का रुझान भाजपा की ओर है। भाजपा का लक्ष्य है प्रगति और उन्नति है। स्वच्छता में इंदौर का डंका देश में भाजपा के कारण बजा है। इंदौर फिर से इतिहास रचने जा रहा है। भाजपा का इंदौर महापौर प्रत्याशी प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा। भाजपा के महापौर प्रत्याशी को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा पक्षी कहे जाने पर उन्होंने कहा-कांग्रेस के पास बचा क्या है। भाजपा संगठन है, जबकि कांग्रेस समूह में बंटी है। एक कांग्रेस कमलनाथ, एक अरुण यादव, एक सुरेश पचौरी...। हमारे संगठन के योद्धा हर बूथ पर डटे हुए हैं। हमारे 85 वार्ड में सभी पार्षद जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News: 19 candidates for mayor and 341 for councilor in fray, more than 18 lakh voters will decide their fate
गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे पुष्यमित्र भार्गव,पत्नी भी रहीं साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंदौर नगर निगम में महापौर के लिए 19 और 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए 341 उम्मीदवार मैदान में है। महापौर के 19 उम्मीदवार होने से हर मतदान केंद्र पर महापौर के चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट रखी गई है। चुनाव में
18 लाख 35 हजार 316  मतदाता है। 9.36 लाख पुरुष और 8.99 लाख महिला मतदाता हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। शहर में 2 हजार 250 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कई आदर्श मतदान केंद्र है। खास बात यह कि इस बार पार्षद पदों के प्रत्याशियों के चुनाव काफी रोचक है, क्योंकि इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों के कई बागी प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके चलते मुकाबला कड़ा व रोचक हो गया है। शहर के माहौल के लिहाज से महापौर पद के लिए पुष्यमित्र भार्गव व संजय शुक्ला में सीधा मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों के नेता व समर्थक भी पूरे दमखम व विश्वास के साथ मैदान में हैं।  
विज्ञापन
Indore News: 19 candidates for mayor and 341 for councilor in fray, more than 18 lakh voters will decide their fate
चुनाव करवाने रवाना हुए थे अधिकारी कर्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया

चुनाव में करीब 8 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मैदान में हैं। इसमें इंदौर जिला पुलिस बल के 6 हजार जवान सीमा क्षेत्रों के साथ सभी 85 वार्ड में तैनात हैं। इसके साथ ही एसएफ की तीन कंपनियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात है। होमगार्डस के 350 जवान भी तैनात हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा है कि गड़बड़ी करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed