Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chain from a crane being used for the Metro project falls on an elderly person, resulting in death

इंदौर: मेट्रो प्रोजेक्ट का काम कर रही क्रेन की चेन गिरी बुर्जुग पर, हो गई मौत

Fri, 13 Nov 2026 11:40 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 13 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर जा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर क्रेन की भारी लोहे की चेन टूटकर गिर गई। बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Indore: Chain from a crane being used for the Metro project falls on an elderly person, resulting in death
विनोद कासलीवाल - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

एरोड्रम क्षेत्र में पैदल अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग की सिर पर लोहे की भारी चेन गिरने से मौत हो गई। जिस मार्ग से वे गुजर रहे थे, वहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रेन के आगे लगने वाली चेन अचानक टूटकर 80 वर्षीय विनोद कासलीवाल के सिर पर गिर गई।


भारी-भरकम चेन की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना ने मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय विनोद पुत्र फूलचंद कासलीवाल एयरपोर्ट रोड स्थित सीताश्री अपार्टमेंट में रहते थे। वे एयरपोर्ट रोड से पैदल अपने घर जा रहे थे। इस मार्ग पर मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, जिसमें क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। काम के दौरान क्रेन से भारी सामान उठाया जा रहा था। इसी बीच क्रेन की चेन का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में विनोद कासलीवाल आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे कर्मचारी घायल विनोद को पास के बाठिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें जंजीरवाला मार्ग स्थित शैल्बी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन जब्त कर ली है और क्रेन चालक यशवंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed