फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: विवाद की सूचना पर पहुंचे भार्गव-शुक्ला, एक-दूजे का सम्मान कर मिले गले, साथ में खिंचवाए फोटो

Wed, 06 Jul 2022 12:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

इंदौर में मतदान के दिन भाजपा-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों ने अच्छी राजनीतिक सोच का उदाहरण प्रस्तुत किया। विवाद की सूचना पर भाजपा के  पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के संजय शुक्ला मतदान केंद्र पहुंचे थे, यहां हंसी मजाक कर साथ में फोटो खिंचवाए। 

विज्ञापन
Indore News: Bhargava-Shukla arrived on the information of dispute, respecting each other and hugging, photos taken together
इस तरह हंसी मजाक कर मिले भार्गव-शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो हालात सामान्य है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ही मतदान केंद्रों पर नजर रख रहे हैं और जहां जैसी सूचना मिलती है वहां पहंच रहे हैं। सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही विवाद की सूचना मिलने पर भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला पहुंचे, यहां दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाए और हंसी-मजाक भी की।
Indore News: Bhargava-Shukla arrived on the information of dispute, respecting each other and hugging, photos taken together
विवाद की सूचना पर पहुंचे थे भार्गव और शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक मतदान के दौरान विवाद की सूचना पर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जब शुक्ला और भार्गव का आमना-सामना हुआ तो दोनों ने अच्छी राजनीति का परिचय दिया। एक-दूसरे का सम्मान किया और साथ में फोटो भी खिंचवाए। दोनों नेताओं के तालमेल से माहौल शांत हो गया और कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद दोनों वहां से रवाना हो गए।
Indore News: Bhargava-Shukla arrived on the information of dispute, respecting each other and hugging, photos taken together
अधिकारी से फोन पर आपत्ति दर्ज करवाते भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य मामले में किला मैदान के शासकीय कन्या महाविद्यालय क्रमांक 20 के अंदर कांग्रेस नेता द्वारा सौ मीटर के दायरे में अपने पक्ष में मतदान करवाने की अपील की शिकायत पर पुष्यमित्र भार्गव वहां पहुंचे और आपत्ति जताई। उन्होंने नाराजगीभरे लहजे में अधिकारियों को कॉल कर शिकायत की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed