फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urjasvita Samman 2024: देश-विदेश की 22 नारी शक्ति के काम को मिला नाम और सम्मान, इन हस्तियों ने की शिरकत

Tue, 20 Feb 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 10:56 PM IST
सार

Urjasvita Samman 2024 work of 22 women power from India and abroad got name and respect Bhopal
Urjasvita Samman 2024: देश-विदेश की 22 नारी शक्ति के काम को मिला नाम और सम्मान, इन हस्तियों ने की शिरकत
 

विज्ञापन
Urjasvita Samman 2024 work of 22 women power from India and abroad got name and respect Bhopal
ऊर्जस्विता सम्मान 2024 - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा, नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सेवा के लिए समर्पित संस्था अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी को 13 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए संस्था ने 20 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के हाथों देश-विदेश की 22 महिला विभूतियों को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ. प्रमिला मैनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

Urjasvita Samman 2024 work of 22 women power from India and abroad got name and respect Bhopal
सम्मानित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सम्मान समारोह में निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। जब कोई महिला घर से बाहर निकलती है तो उसे कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ता है। आज हमने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान किया है। निश्चित तौर पर हर एक की कहानी प्रेरक है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नारी वंदन विधेयक अब कानून बन चुका है। महिलाओं को क्या सशक्त करना, वो है तो सब हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं अपनी मां की वजह से हूं। हाउस वाइफ सुबह से रात तक काम करती है। उसकी मेहनत की तुलना नहीं हो सकती। 

Urjasvita Samman 2024 work of 22 women power from India and abroad got name and respect Bhopal
सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था के सचिव रिटायर आईएफएस अधिकारी एके भट्टाचार्य ने अवॉर्ड्स की जानकारी दी। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण समिति के पूर्व सदस्य विभांशु जोशी और अपना घर की संचालक माधुरी मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस आयोजन में आईएचएम के साथ-साथ आकृति इको सिटी स्थित श्री एथनिक, अभिषेक खरे कोचिंग क्लासेस, फ्यूल का सहयोग प्राप्त हुआ है।

इन विभूतियों को किया सम्मानित 
डॉ फ्रीडा मारिया बैंगलोर (पर्यावरण), केरोल क्रिस्टीना जर्मनी (नवाचार बांस प्रौद्योगिकी), डॉ रीनू यादव (शिक्षा), डॉ लता सिंह मुंशी (कला एवं संस्कृति), डॉ रितु उपमन्यु पाटीदार (ट्रांसफॉर्मेशन कोच,साइकिक हीलर), नीलिमा पाठक सामंतरे राय (कॉलमिस्ट एवं लेखन), रख़शां ज़ाहिद (सोशल आंत्रप्रेन्योर), जोयिता भट्ठाचार्य पाठक इंदौर (उद्यमिता), गोमती बैगा टेकाम बालाघाट (जनजातीय हस्तशिल्प), संगीता श्रीवास्तव (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), ⁠आशा कोलेकर (आतिथ्य सत्कार प्रशिक्षक आईएचएम), रीता दलेला ( समाज सेवा), गायत्री विजयवर्गीय (सोशल सर्विस– वृद्धाश्रम), विभूति मिश्रा (यंग अचीवर), पल्लवी वाघेला (प्रिंट मीडिया), आचार्य अंजना गुप्ता (ज्योतिष से चिकित्सा), सोनल विपिन महेश्वरी (बालिका शिक्षा), डॉ मोनिका जैन ( साइंस एंड टेक्नोलॉजी), नन्दनी त्रिपाठी (स्कूल शिक्षा), मीता वाधवा (सोशल वर्क), कृतिका भीमावद (प्रशासनिक)। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urjasvita Samman 2024 work of 22 women power from India and abroad got name and respect Bhopal
नृत्य करती महिला - फोटो : अमर उजाला

अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बारे में
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रिकरण अधिनियम 1973 के अधीन 30 जुलाई, 2011 को पंजीकृत की गई है। अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी झुग्गी-बस्तियों के बच्चों के सामाजिक उत्थान के लिए प्रयत्नशील संस्था है। इन बस्तियों में बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह के खिलाफ अभियान, स्कूल ड्रॉपआउट्स को शिक्षा से जोड़ना, नशामुक्ति के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन होता है। अब तक एक हजार से अधिक बच्चों को संस्था के प्रयासों से स्कूलों से जोड़ा गया है।  

ऊर्जस्विता सम्मान समारोह के बारे में 
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने 2021 में ऊर्जस्विता सम्मान समारोह की शुरुआत की थी। 2021 में तत्कालीन संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और 2022 में तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री और मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला विभूतियों का सम्मान किया था। पहले वर्ष से ही इस सम्मान समारोह को हमने राज्यस्तरीय स्वरूप दिया हुआ है। इस बार हम प्रदेश की सीमाओं को लांघकर देश-दुनिया की महिला विभूतियों का सम्मान कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed