फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohan Yadav Bankura Visit: पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम यादव, बोले-घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं

Thu, 02 Apr 2026 03:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 02 Apr 2026 03:06 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से युवा पलायन कर रहे हैं। बांग्लादेश के घुसपैठिए हमारे अधिकारियों पर कब्जा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि ममता राज में हिंदू लगातार अपमानित हो रहे हैं।  

विज्ञापन
Mohan Yadav Bankura Visit: CM Yadav roared in West Bengal, saying – Mamata is no longer Didi, she has become '
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है। यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर  की धरती। आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं।


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल मेट्रो का समय में बदलाव, कल से सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही दौड़ेंगी

 
Mohan Yadav Bankura Visit: CM Yadav roared in West Bengal, saying – Mamata is no longer Didi, she has become '
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है
मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं। इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्री राम का मंत्र  हम सभी को ताकत दे रहा है। आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं। आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती।

ये भी पढ़ें- MP Politics: 18 जिलों में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी बनाएगी नए जिला कार्यालय, एक साल में होंगे तैयार

 
Mohan Yadav Bankura Visit: CM Yadav roared in West Bengal, saying – Mamata is no longer Didi, she has become '
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
घुसपैठिए हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे
बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडीशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में 200 साल पुराना खटलापुरा हनुमान मंदिर: मनोकामनाएं पूरी करने वाला धाम, हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़

ममता सरकार के गिनाए घोटाले 
सीएम ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने शिक्षक भर्ती, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब “हिसाब चुकता करने का समय आ गया है।” मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने और हर वोट भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जब तक एक-एक वोट नहीं पड़ जाता, तब तक चैन से नहीं बैठना है।”
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed