{"_id":"65d78633f1ece2390b072d8a","slug":"bhopal-bulldozers-ran-on-109-houses-on-the-second-day-of-bhadbhada-slum-displacement-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भदभदा बस्ती विस्थापन के दूसरे दिन 109 मकानों पर चला बुलडोजर, अब तक प्रशासन ने किए 139 मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भदभदा बस्ती विस्थापन के दूसरे दिन 109 मकानों पर चला बुलडोजर, अब तक प्रशासन ने किए 139 मकान जमींदोज
Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
सार
भदभदा बस्ती में चिन्हित कुल 386 मकानों में से अब तक 139 मकानों को तोड़ा जा चुका है। गुरुवार को निगम अमले ने तय 100 मकान तोड़ने के टारगेट से आगे बढ़ते हुए 109 मकानों को जमींदोज कर दिया। अब दो दिन में 247 कच्चे-पक्के मकानों तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल के भदभदा बस्ती में चला प्रशासन का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
ताज होटल के सामने भदभदा बस्ती में दूसरे दिन भी नगर निगम का बुल्डोजर चला। जहां कभी मकान हुआ करते थे वहां अब मैदान और उसमें मलबे का ढेर नजर आ रहा है। गुरुवार को निगम अमले ने तय 100 मकान तोड़ने के टारगेट से आगे बढ़ते हुए 109 मकानों को जमींदोज कर दिया। घरों को तोड़ने से पहले यहां रहने वाले परिवारों को निगम अमले ने उनकी बताई जगहों पर शिफ्ट किया। भदभदा बस्ती में चिन्हित कुल 386 मकानों में से अब तक 139 मकानों को तोड़ा जा चुका है और अब दो दिन में 247 कच्चे-पक्के मकानों तोड़ा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को भी कार्रवाई होगी। इससे पहले दोनों दिन निगम और जिला प्रशासन के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
Trending Videos
दूसरे दिन 109 घर तोड़े गए।
- फोटो : अमर उजाला
खाना लेकर पहुंचे रिश्तेदार, बस्ती में जाने से रोका
बस्ती में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ सरकारी वाहन ही अंदर जा रहे हैं। जबकि सामान से भरे नगर निगम के डम्परों को जरूर बाहर आते देखा जा सकता है। अस्थाई पुलिस चौकी पर कुछ महिलाएं अंदर जाने के लिए गिड़गिड़ा रही हैं। उनके हाथों में खाना और पानी की बोतले हैं। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। खाना-पानी लेकर पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि उनके परिजन और छोटे-छोटे बच्चे दो दिनों से भूखे हैं।
कार्रवाई के लिए बस्ती को पांच जोन में बांटा
प्रशासन ने भदभदा बस्ती के 386 निमार्णों को चिंहित किया है। मकान तोड़ने के लिए बस्ती को पांच जोन में बांटा गया है। गलियों और मकानों की संख्या के आधार पर यह जोन बनाए गए हैं। जैसे-जैसे मकान खाली होते जा रहे हैं, निगम की टीमें मकानों को ढहाती जा रही हैं। जिसमें से दो दिन में जोन एक व दो के 134 मकान पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं।
मुर्गी के पिंजरे में बच्चों को किया बंद
भदभदा बस्ती में बीते दो दिनों से मातमी हालात हैं। लोगों को अपने मकानों को छोड़ना पड़ रहा है। अपने सामने मकानों को टूटते देख रहे हैं। इन्हीं नजारों के बीच एक नजारा ऐसा भी था जब एक मां को अपने बच्चों को मुर्गी के पिंजरे में बंद करना पड़ा। क्योंकि बस्ती में मकानों पर चल रहे बुल्डोजर से मची अफरातफरी के बीच वह अपने बच्चों को सुरक्षित रखना चाहती थी। कभी इन पिंजरो में मुर्गिंयां बंद हुआ करती थीं। इधर, पिंजरे में बंद बच्चे मुस्करा रहे थे, क्योंकि उनके लिए यह खेल का हिस्सा था।
भदभदा बस्ती का लिया पुलिस कमिश्नर ने जायजा
भदभदा बस्ती में हो रही कार्रवाई का जायजा लेने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह साथ पहुंचे। इस दौरान निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए सहित एडीएम रहेंद्र नारायण, रामजी श्रीवास्तव, अपर आयुक्त विनीत तिवारी, पवन सिंह, एसडीएम, तहसीलदार, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, अधीक्षण यंत्र संतोष गुप्ता और उदित गर्ग सहित जिला, पुलिस एवं निगम के अधिकारी मौजूद थे।