देसी परिधानों पर भी खूब इठलाईं ये मॉडल, तस्वीरें
लखनऊ में आयोजित एक फैशन शो में मॉडल्स की अदाएं और उनकी ड्रेस ने सबका दिल जीत लिया। आप भी देखें...
देसी परिधानों पर भी खूब इठलाईं ये मॉडल, तस्वीरें
इठलाती, बलखाती मॉडलों ने जब देसी परिधानों को पहनकर रैम्प पर वॉक किया तो नजारा देखने लायक था। आत्मविश्वास से भरपूर चेहरे और आंखों में कुछ कर गुजरने की ललक के साथ सधे हुए कदमों से रैम्प पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।
देसी परिधानों पर भी खूब इठलाईं ये मॉडल, तस्वीरें
मौका था दृश्य भारती की ओर से रविवार को अवध जिमखाना क्लब में आयोजित फैशन शो ‘जूम इन-जूम आउट’ का, जिसका निर्देशन संगीत नाटक अकादमी के अधिकारी तरुण राज ने किया।
देसी परिधानों पर भी खूब इठलाईं ये मॉडल, तस्वीरें
फैशन शो को महिला सशक्तीकरण की थीम पर तैयार किया गया, जिसमें चार राउंड हुए। पहले चरण में मॉडल ब्राइडल ड्रेस पहनकर रैम्प पर उतरी जबकि अन्य चरणों में वर्क आउट ड्रेस, मदर टच ड्रेस व माई स्टाइल ड्रेस के जरिये महिलाओं के जीवन के विभिन्न रंगों को रैम्प पर बिखेरने का प्रयास किया।
देसी परिधानों पर भी खूब इठलाईं ये मॉडल, तस्वीरें
निर्देशक तरुण राज ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं। अभावों में भी उनके हौसले परवान चढ़ते हैं। फैशन शो को आनंद शर्मा व अर्चना राज ने कोरियोग्राफ किया।