घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में घर लूटकर भाग रहे लुटेरों से एक महिला भिड़ गईं। जानिए क्या इस घटना का हश्र।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के दो घरों में डकैती व व्यापारी की हत्या की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि बदमाशों ने शनिवार देररात रेलकर्मी प्रदीप कुमार पटेल के घर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने नकदी व गहने बटोरे थे कि रेलकर्मी की पत्नी इंदु जाग गई। शोर मचाने पर दीवार कूदकर भाग रहे बदमाशों में एक फिसल कर गिर गया।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
बहादुर महिला इंदू उससे भिड़ गई। गिरफ्त में फंसे बदमाश ने महिला के सिर पर गमले से हमला किया और भाग निकला। चोट की वजह से इंदू लड़खड़ाकर वहीं गिर गई।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
पुलिस के मुताबिक, डीआरएम ऑफिस में क्लर्क प्रदीप कुमार पटेल उर्फ राजकुमार का जानकीपुरम विस्तार के मोहल्ला सरस्वतीपुरम में घर है। प्रदीप मौरंग की ठेकेदारी भी करते हैं। प्रदीप बीती रात 1:30 बजे इंदु को बेडरूम में गहरी नींद में सोता छोड़ बाहर से ताला लगाकर मौरंग अड्डे पर गए थे। दस मिनट बाद बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
दीवार कूदकर लॉबी में पहुंचे बदमाशों ने भीतरी गेट का ताला तोड़ा। अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने सेफ का लॉकर खोला। उसमें से डेढ़ लाख रुपये व दो लाख के गहने बटोरे। आहट पर जागी इंदु ने कमरे में बदमाशों को देखकर शोर मचाया। बदमाशों को भागते देख इंदु पीछे दौड़ी।