फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पढ़ाई छोड़ पंचायत चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं युवा, मतदाताओं को दिखा रहे भविष्य की हाईटेक तस्वीर

Sun, 04 Apr 2021 03:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
youth in uttar pradesh panchayat election 2021
पंचायत चुनाव के उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के युवा पढ़ाई छोड़कर पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ताल ठोंक रहे हैं। वे मतदाताओं को भविष्य की हाईटेक तस्वीर दिखा रहे हैं। यही नहीं, गांव को हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित करने का दावा कर रहे हैं। सड़क, नाली जैसी आधारभूत सुविधाओं के साथ ई पंचायत का सपना साकार करना चाहते हैं।

youth in uttar pradesh panchayat election 2021
- फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव में उतरने वाले युवा घर-घर जनसंपर्क करने के साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए प्रचार कर रहे हैं। बैनर-पोस्टर नाममात्र का दिख रहा है। वे ऑडियो-वीडियो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए वोटरों का समूह बनाया गया है। चुने जाने के बाद पंचायत अथवा अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किए जाने वाले बदलाव के संबंध में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। वे यह भी बताते हैं कि उन्हें मौका मिला तो अगले पांच साल में ग्राम पंचायत में कौन-सी सुविधाएं होंगी और उसका किसे फायदा मिलेगा।

youth in uttar pradesh panchayat election 2021
बृजेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर के मझवारा गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह महाराष्ट्र के पुणे से एलएलबी कर रहे हैं। लेकिन पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर गांव लौट आए। वह ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। वहीं, प्रधान रह चुकीं उनकी मां जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार हैं। वर्ष 2010 में जब बृजेंद्र की मां चुनाव लड़ रही थीं, उसी दौरान पिता की हत्या कर दी गई थी। बृजेंद्र सियासत के जरिए गांव की तस्वीर बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth in uttar pradesh panchayat election 2021
शुभम सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के ज्यूनियां गांव निवासी शुभम सिंह चौहान एमएससी की पढ़ाई में छोड़कर चुनाव में उतरे हैं। वह जिला पंचायत क्षेत्र तिलौंची से भाग्य आजमा रहे हैं। उनका कहना है कि युवा सोच ही देश व समाज का विकास कर सकता है। वह अपने इलाके में शैक्षिक विकास को गति देने के लिए जनता के बीच में है। अगर उसे मौका मिला तो वह अपने क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
youth in uttar pradesh panchayat election 2021
निधि यादव - फोटो : अमर उजाला

बांदा के बाबा का तालाब चिल्ला रोड निवासी निधि यादव एमए कर रही हैं। पहले वहां की सीट सामान्य थी और उनके पति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। बाद में उनका वार्ड संख्या 15 महिला के लिए आरक्षित हो गया। इस पर पति ने निधि को चुनाव मैदान में उतार दिया। निधि क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा और तकनीक विकास कराने का दावा करते हुए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed