फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में सबसे सर्द रात, पारा 3 डिग्री से नीचे, मौसम विभाग ने जारी की प्रचंड ठंड की चेतावनी

Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
cold wave to be more intense in uttar pradesh
- फोटो : amar ujala

शीतलहरी के चलते लखनऊ का न्यूनतम पारा सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सयस से नीचे आ गया। शनिवार-रविवार की मध्य रात का पारा 2.6 डिग्री पहुंच गया, जो सीजन में सबसे कम रहा।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता की ओर से यूपी के सभी डीएम, राहत आयुक्तों और वरिष्ठ रेल अफसरों को अगले 48 घंटों में बेहद घना कोहना छाने की चेतावनी जारी की गई है।

इसका सर्वाधिक असर लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, खीरी, बरेली और शाहजहांपुर में होगा। नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर समेत अन्य जिलों का तापमान तेजी से गिर सकता है।

cold wave to be more intense in uttar pradesh

दो डिग्र्री पहुंच सकता है रात का पारा
ठंड के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि लखनऊ का पारा दो डिग्री तक पहुंच सकता है।

cold wave to be more intense in uttar pradesh

पारा चार दिन में 5.5 डिग्री लुढका
तारीख--न्यूनतम
7 जनवरी --2.6
6 जनवरी --4
5 जनवरी --3
4 जनवरी -- 8.1

विज्ञापन
विज्ञापन
cold wave to be more intense in uttar pradesh

बहराइच, शामली सबसे ठंडे
बहराइच और शामली प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। प्रदेश का न्यूनतम पारा 2.23 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, फुरसतगंज में 2.4 डिग्री। बस्ती व कानपुर में रात का पारा 3 डिग्री रहा।

77 की मौत पूरे यूपी में रविवार को ठंड से। कड़ाके की सर्दी के चलते तीन दिन में प्रदेश में 253 लोग जान गंवा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed