{"_id":"5a7c5fe84f1c1b9f268b8eff","slug":"yogi-adityanath-reaction-on-behaviour-of-samajwadi-party-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपाइयों के हंगामे पर बेबस दिखे सीएम योगी, मीडिया के सामने निकला गुस्सा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों के हंगामे पर बेबस दिखे सीएम योगी, मीडिया के सामने निकला गुस्सा, तस्वीरें
Fri, 09 Feb 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विधानमंडल सत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानसभा में बृहस्पतिवार को बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल पर कागज के गोलों की बौछार की और सदन में गुब्बारे उड़ाए। शोर-शराबे के बीच सदन में सीटियां भी सुनाई पड़ीं। इस दौरान सदन में सपाइयों के हंगामे पर बेबस नजर आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ का गुस्सा मीडिया के सामने नजर आया।
उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की नीतियों का दस्तावेज होता है। विपक्ष ने सदन में जिस तरह का अमर्यादित आचरण किया है, वह निंदनीय है। इससे संसदीय मर्यादा तार-तार हुई है। सपा व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके, गुब्बारे उछाले, अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। यह सब निंदनीय है। इससे साबित होता है कि सपा अपने अराजकतापूर्ण आचरण से विधानसभा को भी मुक्त नहीं रहने देना चाहती। इनका आचरण लोकतंत्र को कमजोर करने तथा गरीबों, दलितों व वंचितों की आवाज दबाने का कुत्सित प्रयास है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, उनसे मेरा आग्रह है कि आचरण ठीक कर लें वरना कहीं लाल टोपी वालों से जनता ही निपटना न शुरू कर दे।
2 of 6
विधान परिषद के सभापति रमेश यादव व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ राज्यपाल सुबह 11.05 बजे विधानसभा में पहुंचे। उनके आते ही विपक्षी सदस्यों ने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ का नारा लगाया। इस बीच राष्ट्रगान की धुन बजने लगी तो सदस्य शांत हो गए। राष्ट्रगान खत्म होने पर जैसे ही राज्यपाल ने अभिभाषण शुरू किया, सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के सदस्यों ने नारे लिखे बैनर व पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सपा सदस्य लाल, बसपा सदस्य नीली तथा कांग्रेस सदस्य सफेद टोपी लगाकर सदन में आए थे। सपा एमएलसी संजय लाठर समेत कई सदस्य आलू की माला पहनकर सदन में बैठे नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सदन में मौजूदगी के चलते सपा सदस्य सरकार के प्रति कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आ रहे थे।
3 of 6
अभिभाषण के दौरान पहले एक-दो बार गुब्बारे फुलाकर हवा में छोड़े गए। थोड़ी देर बाद राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले व टुकड़े फेंकने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभिभाषण के खत्म होने तक जारी रहा। बीच-बीच में गुब्बारे भी उड़ाए जाते रहे। राज्यपाल को कागज के गोलों से बचाने के लिए मार्शल व सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बना लिया और दफ्ती से गोलों को रोकने का प्रयास करते रहे। इसके बावजूद कई गोले राज्यपाल के पास तक पहुंच गए। विपक्षी सदस्यों के रवैये से नाराज राज्यपाल बार-बार सवालिया नजरों से उन्हें देखते भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राज्यपाल ने दो बार हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि सदन में सभ्य आचरण प्रदर्शित करें। सपा के सदस्यों ने राज्यपाल के आसन की तरफ भी बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सदन में विपक्षी सदस्यों व सुरक्षाकर्मियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। जबर्दस्त हंगामे व शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने करीब एक घंटा 20 मिनट में अभिभाषण पूरा किया। इसके बाद वे लौटकर जाने लगे तो भी सपा के कई सदस्यों ने पीठ की तरफ कागज के गोले उछाले। विधानसभा अध्यक्ष ने जबर्दस्त हंगामे के बाद भी पूरा अभिभाषण पढ़ने के लिए राज्यपाल को धन्यवाद दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।