फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने पुलिस को दिया 'फ्री हैंड', बोले- प्रभावशाली अपराधियों को भी न बख्शें, शिकंजा कसें

Fri, 06 Apr 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Apr 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath addresses police officers in lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधी कितना भी सशक्त व प्रभावशाली क्यों न हो, उस पर शिकंजा कसने में पुलिस संकोच न करे। सरकार की नीति के कारण ही प्रदेश में लूट-डकैती और हत्या की घटनाओं में कमी आई है। वे शुक्रवार को पुलिस वीक के दौरान यूपी-100 भवन के सभागार में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस वीक के महत्व को समझाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से फील्ड के अधिकारियों को मुख्यालय के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श का मौका मिलता है और पुलिसिंग की भावी दिशा तय करने में मदद मिलती है।

yogi adityanath addresses police officers in lucknow.

मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम को एक नई चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा की जा रही हैं। इससे निपटने के लिए निरंतर नजर रखी जाए। डीजीपी ओपी सिंह ने बेहतर कानून-व्यवस्था को विकास की धुरी बताया।

yogi adityanath addresses police officers in lucknow.
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होने से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार समेत की अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath addresses police officers in lucknow.

पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री असंतुष्ट
सम्मेलन में बेहतर पुलिसिंग पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज भी बीट पुलिसिंग और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी की व्यवस्था कारगर नहीं है। उसे सुधारे बगैर समाज को भयमुक्त नहीं किया जा सकता है। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस संवेदनशील बने।

विज्ञापन
yogi adityanath addresses police officers in lucknow.

पैदल चलने से स्मार्ट दिखते हैं पुलिसकर्मी
पुलिस वीक में राज्यपाल द्वारा प्रशासनिक अफसरों की तुलना में पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त दिखने संबंधी टिप्पणी पर चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को बताया कि पुलिसकर्मी प्रशासनिक अफसरों की तुलना में अधिक पैदल चलते हैं, इसलिए वह स्मार्ट दिखते हैं। पुलिस कर्मी प्रतिदिन चेंकिंग आदि के लिए कम से कम एक घंटे तक पैदल चलते हैं। इसलिए उनका स्वास्थ्य ठीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed