फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईंट से सिर कुचलकर महिला की हत्या, चचेरे भाई पर आरोप

Thu, 29 Dec 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सीतापुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 29 Dec 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
woman brutally murdered in sitapur

दीक्षित टोला की एक विवाहिता बुधवार सुबह ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक नाले में पड़ी मिली। मामले में पति ने चचेरे भाइयों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात से नाराज परिवारीजनों ने महोली के बड़ागांव तिराहे पर हाईवे जाम लगाकर हंगामा किया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नजमुल हसन का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

woman brutally murdered in sitapur

दीक्षित टोला निवासी चंपा देवी (40) पत्नी राजेश कुमार बुधवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गई थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद चंपा की लाश पिपरझला मोड़ के पास नाले में पड़ी मिली। उसके सिर व मुंह को ईंट से बुरी तरह कूंच दिया गया था। शरीर पर भी चोटें के निशान थे। खबर पाकर कोतवाली नजमुल हसन मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

woman brutally murdered in sitapur

उधर, घटना के बाद गुस्साए परिवारीजनों व मोहल्ले के लोगों ने बड़ागांव तिराहे के पास हाईवे जाम कर दिया। थोड़ी ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं सूचना पाकर एसडीएम महोली व सीओ सदर मौके पर पहुंचे। इन लोगों को मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा चला। घटना को लेकर चंपा के पति राजेश का कहना है कि उसके चचेरे भाई बनवारी से करीब चार माह पूर्व पत्नी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद समझौता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman brutally murdered in sitapur

घटना से चार दिन पूर्व भी बनवारी से विवाद हुआ था। इसी वजह से बनवारी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दी। राजेश ने चचेरे भाई बनवारी, प्रमोद, झब्बू व प्रकाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed