{"_id":"5df885f88ebc3e87ea506125","slug":"wild-elephants-encircled-tourists-tried-to-overturn-the-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कतर्नियाघाट घूमने आए पर्यटकों को जंगली हाथियों ने घेरा, जिप्सी से कूदकर भागे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर्नियाघाट घूमने आए पर्यटकों को जंगली हाथियों ने घेरा, जिप्सी से कूदकर भागे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल में लखनऊ से पर्यटकों का एक दल घूमने आया था। सोमवार सुबह नौ सदस्यीय पर्यटकों का दल दो जिप्सी पर सवार होकर कतर्नियाघाट के सैर सपाटे को निकला था।
इसी दौरान करीब 15 नेपाली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर बंधे पर आ धमका। सामने हाथियों की चिंघाड़ से सभी पर्यटक दहशत में आ गए। जंगली हाथियों को अपनी ओर आता देख कर जिप्सी से कूदकर पर्यटकों ने अपनी जान बचाई।
2 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी
- फोटो : अमर उजाला
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग को पर्यटन के लिए 15 नवंबर से खोला गया है। इसके बाद से यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व लखनऊ से पर्यटक हर्ष कुमार त्रिपाठी, विवेक तिवारी, नदीम अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव, सरजू यादव, संजय शरन, अशोक शुक्ला, नितिन त्रिपाठी, विकास सिंह कतर्निया जंगल में घूमने के लिए आये थे।
3 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
सभी पर्यटक ककरहा वन्य विश्राम गृह में ठहरे हुए थे। पर्यटकों का कतर्नियाघाट घूमने का मन किया। इस पर सोमवार को सुबह जंगल सफारी की दो जिप्सी पर सवार होकर सभी पर्यटक जंगल के सैर-सपाटे को निकल पड़े।
इस दौरान जैसे ही वे सभी कतर्नियाघाट से जंगल के बीच गुजरने वाले बंधे पर पहुंचे, तभी अचानक करीब 15 नेपाली हाथियों का झुंड बंधे पर आ धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथियों की चिंघाड़ से सभी पर्यटक दहशत में आ गए। हाथियों को अपनी ओर आता देख गाड़ी के गाइड समेत सभी पर्यटकों ने कूद कर जंगल में दौड़ लगा दी। इसके बाद नेपाली हाथियों का झुंड सभी पर्यटकों को जंगल में भी दौड़ाता रहा।
विज्ञापन
5 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के अनुसार हाथी काफी आक्रामक हो गये थे। हाथी सूंड़ से जिप्सी को पलटने का भी प्रयास कर रहे थे। दोनों वाहनों को हाथियों के झुंड ने घेर लिया था। किसी तरह जब हाथी जंगल की ओर वापस लौटे, तब पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।