यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां पारिवारिक कलह के चलते 22 वर्षीय संजू ने कथित रूप से पहले अपने पति शिवानंद पासी की हत्या कर दी। इसके बाद देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटनाक्रम में एक माह के नवजात की भी मौत हो गई। इससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।
घटना रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव की है। बृहस्पतिवार शाम लगभग 7 बजे रेलवे ट्रैक के पास महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर रौनाही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। टीम ने मृतका के मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करेरू निवासी संजू के रूप में की।
2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने मृतका के घर का बंद कमरा खुलवाया। वहां शिवानंद का खून से लथपथ शव मिला। पास में लगभग तीन फीट का हथौड़ा बरामद हुआ। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
3 of 5
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान कमरे के अंदर बेड के नीचे एक माह तीन दिन का नवजात रोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह 6 बजे नवजात की भी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम मौके पर पहुंचे। पुलिस को रेलवे ट्रैक से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पारिवारिक कलह व मारपीट का उल्लेख है।
4 of 5
संजू-शिवानंद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला के पास से मिले सुसाइड नोट मिला है। पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
5 of 5
Anuj Crime
- फोटो : istock
बताया गया कि दंपती की शादी एक वर्ष पहले फरवरी में हुई थी। हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां सुमित्रा की तहरीर पर पति व परिवार के अन्य चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।