फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूं ही बदनाम नहीं है यूपी पुलिस, देखें ये शर्मनाक VIRAL तस्वीरें

Sat, 06 Aug 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
when uttar pradesh police caught in public camera
यूपी पुल‌िस की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala

हाल में यूपी पुलिस के वायरल हुए वीडियोज बेहद चौंकाने वाले हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे इन वीडियोज को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां कानून व्यवस्था की ऐसी हालत क्यों हैं। हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे कि सारे पुलिसवाले ऐसे ही हैं लेकिन ये मामले वाकई शर्मनाक हैं। जरा देखें ये तस्वीरें...

when uttar pradesh police caught in public camera
यूपी पुल‌िस की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala
ये मोहनलालगंज कोतवाली का सीन है। ये एचसीपी रामयज्ञ यादव हैं जो ड्यूटी के दौरान एक शख्स से पैर दबवा रहे हैं। रविवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है ‌कि ये कोई फरियादी था जिसे एचसीपी साहब ने काम पर लगा दिया। फिलहाल सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है।
when uttar pradesh police caught in public camera
यूपी पुल‌िस की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala
बीते दिनों लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल  ट्रकों से वसूली में जुटे थे। एक नागरिक ने जानवरों से लदे दो ट्रकों से वसूली की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
when uttar pradesh police caught in public camera
यूपी पु‌ल‌िस की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala
मातहतों की वसूली का नजारा देख शर्मसार इंस्पेक्टर ने दोनों पर केस दर्ज किया। वहीं, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करने के साथ होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
when uttar pradesh police caught in public camera
यूपी पुल‌िस की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala
जुए का अड्डा चलवाने के लिए बिसवां के तत्कालीन कोतवाल केके मिश्र ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। रिश्वत देने के दौरान बनाया गया वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद एसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि केके मिश्र सिधौली के कोतवाल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed