फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब लखनऊ का एक पार्क बचाने उतरे अटल जी, जज तक पर उठा दिए सवाल, पढ़ें एक रोचक वाक्या

Mon, 19 Aug 2019 12:06 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
When atal ji came in arescue of a park in Lucknow.

सभी को पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी कितने बड़े नेता थे, लेकिन लखनऊ के छोटे-छोटे सरोकारों पर भी जिस तरह सक्रिय रहते थे वह अपने आप में अनोखा था। पढ़ें एक रोचक वाक्या:

When atal ji came in arescue of a park in Lucknow.

लखनऊ का झंडेवाला पार्क सिर्फ लोगों के घूमने-फिरने का नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का भी नजदीकी गवाह रहा है। पर, एक समय ऐसा भी आया जब नगर निगम के मुखिया ने इस पार्क को एक बिल्डर के हाथों बेच दिया।

When atal ji came in arescue of a park in Lucknow.

इसके विरोध में भाजपा के एक कार्यकर्ता अमित पुरी ने लड़ाई शुरू कर दी। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक गया। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से सांसद थे। संयोग से नगर निगम के चुनाव घोषित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
When atal ji came in arescue of a park in Lucknow.

अटल जी शायद इसी मौके के इंतजार में थे। इनकी लखनऊ में सभा हुई। पुरी बताते हैं, ‘अटल जी आए और बोले, एक जनाब ने लखनऊ की जमीनें बेचने का बीड़ा उठा रखा है। दूसरी तरफ यह नौजवान इन जमीनों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। जिस झंडे वाले पार्क को बेचा जा रहा है वह आम पार्क नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास है। यह मेरे साथ अन्याय होगा कि हमारे ही संसदीय क्षेत्र में यह ऐतिहासिक पार्क बेच दिया जाए।

विज्ञापन
When atal ji came in arescue of a park in Lucknow.

अटल जी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया बल्कि अखबारों में लेख भी लिखे। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। अटल जी की सक्रियता का परिणाम था कि न्यायालय का फैसला भी पक्ष में आया और ऐतिहासिक पार्क बिकने से बच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed