{"_id":"5e5cd2268ebc3ef39764633b","slug":"weather-update-maximum-and-minimum-temperature-increased-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्च के पहले दिन से ही धूप ने किया बेचैन, घरों व ऑफिसों में चलने लगे पंखे, ऐसा रहेगा आगे का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के पहले दिन से ही धूप ने किया बेचैन, घरों व ऑफिसों में चलने लगे पंखे, ऐसा रहेगा आगे का मौसम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में सोमवार सुबह से ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप में लोग अपना पसीना पोंछते हुए नजर आए। घरों और ऑफिसों में भी लोगों का अब पंखें और कूलर के बिना बैठना मुश्किल होने लगा है। इसके पहले शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक शहर में हुई बारिश-बूंदाबांदी के बाद मौसम के नरम तेवरों का रुख सुबह धूप ने तल्ख बना दिया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हवा के झोंको के बीच सुबह 11 बजते-बजते तेज हुई धूप ने दिनभर इस कदर तीखे तेवर दिखाए कि लोगों को तपन का अहसास होने लगा। मार्च के पहले ही दिन 28 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचे पारे ने पसीने भी छुड़ाए।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम पारा बीते 24 घंटों में मामूली तेजी दिखाए हुए 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी तेजी दिखाते हुए 17 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सप्ताह के मध्य में सक्रिय होने वाले एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर सप्ताह के अंत तक राजधानी समेत आस-पास के इलाकों, प्रदेश में पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बादलों की आवाजाही, हवा के तेज झोंको के साथ हल्की, मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।