लखनऊ में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश बुधवार सुबह भी जारी रही। जिसके चलते मौसम सुहावना बना रहा। बादलों के बीच रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत दी।
हालांकि, बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो सकती है।
3 of 5
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
वहीं मंगलवार सुबह से ही मौसम के आसार बदले हुए थे। चूंकि, बीती सोमवार शाम झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया था। लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं मंगलवार को भी खासी बरसात के आसार लगाए गए थे।
4 of 5
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
लेकिन दिन में जहां बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोग बादलों को ही ताकते रहे। जबकि रात में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।
5 of 5
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बारिश आने वाले दिनों में यूं ही होगी।