फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: फरवरी के शुरू में ही मौसम ने दिखाए मार्च की तरह तेवर, बोझ लगने लगे गर्म कपड़े

Wed, 03 Feb 2021 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Feb 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Weather is changing rapidly in Lucknow and Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में फरवरी के दूसरे ही दिन से ही मौसम ने मार्च महीने की तरह तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। धूप के तीखे तेवर से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि सुबह कोहरा व गलन भरी ठंड भी रही। बुधवार को आसमान साफ होने से दोपहर तक अच्छी धूप खिली। इसी तरह मंगलवार को भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा।

Weather is changing rapidly in Lucknow and Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश में झांसी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

Weather is changing rapidly in Lucknow and Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोपहर में तीखी धूप होने के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाई। प्रदेश में इटावा 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather is changing rapidly in Lucknow and Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक आसमान साफ होने से तीखी धूप मिल रही है। इसके चलते दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। पहाड़ी इलाकों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 4 से 6 फरवरी के बीच मौसमी बदलाव दिखने लगेंगे। शनिवार तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में बादल बदली के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather is changing rapidly in Lucknow and Uttar Pradesh.
मौसम - फोटो : amar ujala

वहीं, लखनऊ में तेज धूप ने मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार कर दिया। बीते 24 घंटों के मुकाबले 2.8 डिग्री की छलांग लगाकर अधिकतम पारा 26.4 डिग्री तक जा पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 डिग्री रहा। सुबह की शुरुआत भले ही कोहरे, गलन के साथ हुई, लेकिन 10 बजते-बजते खिली धूप ने राहत दी। दोपहर में धूप इतनी तेज हो गई कि गर्म कपड़े बोझ लगने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed