गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पारा 41.5 तक जा पहुंचा। पिछले साल पूरे अप्रैल भर दिन का अधिकतम तापमान 41 डिगी का बैरियर नहीं लांघ सका था। जबकि अभी आधा अप्रैल भी नहीं बीता और रविवार को पारा 42 डिग्री के करीब नजर आने लगा। दिन की चटख धूप और गर्म पछुआ हवाआें से पारे के तेवरों के चलते राजधानी 41.5 डिग्री में तपी।
{"_id":"5cb44e0fbdec22144855ac47","slug":"weather-forecast-in-month-of-april-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 42 डिग्री के करीब, विज्ञानी बोले- तेज आंधी, धूल भरे अंधड़ दे सकते हैं दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 42 डिग्री के करीब, विज्ञानी बोले- तेज आंधी, धूल भरे अंधड़ दे सकते हैं दस्तक
Mon, 15 Apr 2019 04:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
मौसम से बेहाल हुए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। पारे की तेजी का आलम ये रहा कि दो दिनों में ये दो डिग्री की छलांग लगाकर 39.5 से 41.5 तक जा पहुंचा।
डेमो
लू सा अहसास कराते गर्म थपेड़ों के बीच दिन के न्यूनतम पारे ने भी तेजी दिखाई। ये सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह10 बजे ही चटख हुई धूप ने लागों को घर से बाहर निकलने से पहले सिर तक ढक छुपकर निकलने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप से बचाव करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर की तेज धूप ने तो लोगों को बेहाल कर दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ड्राई वेदर कंडीशन जोरों पर होने के चलते मौसम के तेवर तीखे हुए हैं। बुधवार-बृहस्पतिवार को प्रदेश के मौसम में उठापटक केआसार का असर राजधानी समेत आसपास के कुछ इलाकों में पड़ सकता है। तेज आंधी धूल भरे अंधड़ दस्तक दे सकती है। तब तक मौसम यूं ही तपाने के मूड में रह सकता है।
विज्ञापन
गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : amar ujala
दो दिन में मौसम के तपाते तेवर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल 41.5 24.6
13 अप्रैल 40.5 23.9
12 अप्रैल 39.5 24.4
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल 41.5 24.6
13 अप्रैल 40.5 23.9
12 अप्रैल 39.5 24.4