लखनऊ में ठाकुरगंज के मोहिनीपुरवा इलाके की दो साल पुरानी झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे रसोई गैस के 24 छोटे सिलिंडर तेज धमाके के साथ दगने लगे। इससे पूरा इलाका दहल गया। इसके चलते कुछ देर तक दमकलकर्मी भी आग बुझाना छोड़कर सिलिंडरों की तलाश में जुट गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे का कारण पुलिस कटिया कनेक्शन बता रही है। अग्निकांड में 28 झोपड़ियों के साथ एक स्कूटी, बाइक व 20 साइकिलें राख हो गईं।
{"_id":"5cb42759bdec22144c19414f","slug":"fire-broke-out-in-jhuggi-basti-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झुग्गी बस्ती में आग: 24 छोटे सिलिंडर दगे, 28 झोपड़ियां राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी बस्ती में आग: 24 छोटे सिलिंडर दगे, 28 झोपड़ियां राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 15 Apr 2019 04:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई
- फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, मोहिनीपुरवा इलाके में दो सालों से छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के 25 मजदूरों का और बिहार के तीन मजदूरों का परिवार रहता है। सभी दिहाड़ी मजदूर हैं। रविवार सुबह मनोहर यादव की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से चिन्गारी उठी और लपटें निकलने लगीं। मनोहर परिवार संग जान बचाकर बाहर भागा। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मदद को दौड़े, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने 28 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई
- फोटो : amar ujala
इस बीच सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कई फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों का आने का सिलसिला शुरू हुआ। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, शुरूआती जांच में हादसे की वजह कटिया कनेक्शन ही लग रहा है। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई
- फोटो : amar ujala
इन मजदूरों की जली गृहस्थी
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, मनोहर यादव, अशोक शाही, अयोध्या, शोभा साहू, हुलासी साहू, पारस, विष्णु, विजय साहू, दुर्गेश, पेखन, गंगाराम, फ गनू, चिंताराम साहू, कमलेश, अर्जुन, रामजी, नारद, किशन, शिव प्रसाद, लोकनाथ, सामारु, कलाहा, दिलहरन सहित कई अन्य लोगों की गृहस्थी का सामान राख हो गया।

मुआवजे की मांग पर हंगामा
झुग्गी बस्ती में छत्तीसगढ़ के मजदूरों के अलावा बिहार के भी कुछ लोग रहते थे। आरोप है कि आग बिल्डरों द्वारा साजिश के तहत लगाई गई है। ताकि वह यहां बहुमंजिली भवनों का निर्माण करा सकें। मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मांग थी कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।