{"_id":"5b3c7c8c4f1c1b08278b4700","slug":"weather-forecast-in-july-month-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम हुआ सुहाना, जल्द ही मानसूनी बारिश का लुत्फ उठा सकेंगे लखनऊवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हुआ सुहाना, जल्द ही मानसूनी बारिश का लुत्फ उठा सकेंगे लखनऊवासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठातीं युवतियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आए मानसून से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को लखनऊ में सुबह से ही बदली छाई रही, बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम के ये खुशनुमा मिजाज गर्मी से राहत देने के साथ मानसूनी झमाझम के संकेत है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तेजी से हो रही मौसमी उठापटक के चलते अगले हफ्ते से शहरी मानसूनी बारिश का लुत्फ उठा सकेंगे। उधर, बादलों की आवाजाही ने मंगलवार को शहरियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
मौसम का लुत्फ उठातीं युवतियां
- फोटो : amar ujala
27 जून को मानसून के राजधानी पहुंचने के बाद से शहर का अधिकतम पारा भी 31 से 37 डिग्री के बीच झूल रहा है। मौसम के इन नरम तेवराें का लुत्फ लेने लोग सुबह-शाम पार्कों में जुट रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के ये तेवर अभी अगले 4-5 दिनों तक जारी रह सकते हैं, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
उमस से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। रुक -रुक कर दक्षिण-पश्चिम हवा के झोंके चलते रहे। हालांकि दोपहर में मामूली उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन हवा के झोंके राहत देते रहे। दिन का अधिकतम पारा बीते 24 घंटों के मुकाबले 4 डिग्री से ज्यादा चढ़ा। ये 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस से परेशान लोग
- फोटो : डेमो
जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 86 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों की आवाजाही के बीच विंड पैटर्न बदलने से पारा चढ़ा।
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठातीं युवतियां
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि राजधानी में दस्तक के साथ ही मानसून सक्रिय तो हुआ लेकिन प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सिस्टम होने से राजधानी और आसपास के इलाकों को बारिश नहीं मिल पा रही है। चूंकि मानसूनी ट्रफ रेखा प्रदेश के उत्तरी इलाकों से शुरुआती समय से ही गुजर रही थी, इसलिये अभी झमाझम नहीं हो सकी है।