फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एक कदम बेटी के नाम' वॉकाथन में शामिल हुआ लखनऊ, दिया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश, तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2019 01:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
walkathon ek kadam beti ke naam by aparajita 100 million smiles.
वॉकाथन - फोटो : amar ujala

गुलाबी सुबह की मखमली धूप में जब शहर ने ‘एक कदम बेटी के नाम’ बढ़ाया तो उनका जोश व उत्साह देखने लायक था। ‘भारत माता की जय...’ व ‘वंदे मातरम...’ के जयकारों के साथ कदम से कदम आगे बढ़ते जा रहे थे और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ...’ का संदेश लोगों को दे रहे थे। करीब दो किलोमीटर के पूरे वॉकाथन में लोग कदम दर कदम जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। ऐसा ही खुशनुमा व जोश से भरपूर माहौल शुक्रवार को 1090 चौराहे पर देखने को मिला। जहां अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता: हंड्रेड मिलियन स्माइल’ व रीजनल आउटरीच ब्यूरो की ओर से वॉकाथन-2019 एक कदम बेटी के नाम शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित किया गया।



walkathon ek kadam beti ke naam by aparajita 100 million smiles.
- फोटो : amar ujala

सुबह आठ बजे से शुरू हुए वॉकाथन में स्कूली बच्चों के साथ-साथ मूक-बधिर बच्चों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केजीएमयू के कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने वॉकाथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अपराजिा मुहिम के लिए अमर उजाला की सराहना की साथ ही कहा कि वॉकाथन लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करेगा।

walkathon ek kadam beti ke naam by aparajita 100 million smiles.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का विशेष स्थान है। यह देश भगवानों से भरा हुआ है, जिसमें तमाम विविधताएं हैं। इतना ही नहीं हिंदुओं के नववर्ष की शुरुआत ही देवी पूजा यानी नवदुर्गा से होती है। इसके छह महीने बाद फिर शारदीय नवरात्र होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
walkathon ek kadam beti ke naam by aparajita 100 million smiles.
- फोटो : amar ujala

कहा कि सीमा पार एयर स्ट्राइक भी एक नारी रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में हुआ है। वहीं रीजनल आउटरीज ब्यूरो के अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि यह गरिमायमी कदम है। नारियों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। वॉकाथन में महंत दिव्या गिरी, लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन डॉ. नीरज जैन, प्रो. संदीप तिवारी, डॉ. अनिरुद्घ वर्मा, डॉ. सुधीर सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन
walkathon ek kadam beti ke naam by aparajita 100 million smiles.
वॉकाथन - फोटो : amar ujala

इस मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग की आवश्यकता होगी, वह साथ खड़े दिखेंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ...अभियान के बहुत ही सार्थक परिणाम आ रहे हैं। स्थिति यह है कि बेटियां कहीं भी पीछे नहीं हैं। ई-रिक्शा से लेकर फाइटर जेट तक बेटियां चला रही हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed