फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The MLA reprimanded officials over complaints regarding sewer blockages and waterlogging

Lucknow News: सीवर चोक और जलभराव की शिकायतों पर विधायक ने अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 28 Aug 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The MLA reprimanded officials over complaints regarding sewer blockages and waterlogging
लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बृहस्पतिवार को सीवर, सड़क, सफाई, जल निकासी और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक सीतापुर रोड स्थित सेवा परिसर में हुई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

अधिकारियों को एक माह में कार्य पूरे करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नई सीवर लाइन, नाले-नालियों, सीवर चोक, जलभराव और दूषित पेयजल आपूर्ति पर चर्चा हुई। बोरा ने सड़कों के गड्ढे बरसात के बाद भरने और नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य एक माह में पूरा करने को कहा। उन्होंने दूषित पेयजल शिकायतों के तत्काल समाधान के आदेश दिए। विधायक ने कई क्षेत्रों में सीवर चोक पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने और 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया। सीवेज पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्था में लापरवाही पर भी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed