फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिफेंस एक्सपोः ‘युद्धस्तर’ पर तैयारियां, निखर रही इस कॉलोनी की रंगत, ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक

Fri, 17 Jan 2020 05:16 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
vrindavan colony being prepared for defence expo
डिफेंस एक्सपो को लेकर वृंदावन में चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो की तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच भी काम जारी है। मुख्य स्थल पर जहां टेंट सिटी से लेकर पार्किंग आदि का काम तेज कर दिया गया है, वहीं सड़कों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण से वृंदावन कॉलोनी का लुक भी बदल रहा है। इससे स्थानीय निवासियों में खुशी है। एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला डिफेंस एक्सपो पांच फरवरी से वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-15 में शुरू होने जा रहा है।
vrindavan colony being prepared for defence expo
वृंदावन में चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
इस एक्सपो में अमेरिका, इजराइल, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली सहित तमाम देशों के डेलीगेट शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। साथ ही रिवर फ्रंट पर लाइव शो होगा, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना व वायुसेना के जांबाज अपने हुनर का प्रदर्शन अत्याधुनिक एयरक्राफ्टों व हथियारों के साथ करेंगे। चूंकि, मुख्य स्थल पर रक्षा निर्माण क्षेत्र की बड़ी कंपनियाें के प्रतिनिधि रहेंगे, इसलिए पूरे इलाके की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-15 के मुख्य स्थल पर पवेलियनों से लेकर डेलीगेटों के रुकने के लिए आवासों को बनाया जा रहा है। पवेलियन तक पहुंचने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मत की गई है। डिवाइडरों को चौड़ा कर, उसकी रंगाई-पुताई कर दी गई है। नहर व सड़कों के आसपास उगे खर पतवारों को साफ कर दिया गया है। पार्किंग के लिए चयनित स्थलों की सफाई कर दी गई है।

 
vrindavan colony being prepared for defence expo
वृंदावन कॉलोनी में चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर लग रहे पैबंद
एक्सपो के मुख्य स्थल तक जाने वाली सड़कों सहित वृंदावन कॉलोनी की जो भी सड़कें हैं, उनकी मरम्मत शुरू कर दी गई है। लोगों के मुताबिक लंबे समय से सड़कों पर गड्ढे थे। डिफेंस एक्सपो के बहाने ही सही सड़कों के गड्ढों पर पैबंद तो लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vrindavan colony being prepared for defence expo
वृंदावन कॉलोनी में चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
बदल रही डिवाइडर व पुलों की रंगत
वृंदावन कॉलोनी में डिफेंस एक्सपो के चलते पूरे इलाके की रंगत बदली जा रही है। इसमें डिवाइडरों की रंगाई-पुताई हो रही है। उन्हें ऊंचा किया जा रहा है, ताकि पौधे लगाए जा सकें। वहीं शहीद पथ सहित जो भी दीवारें हैं, उन पर कलाकृतियां बनाई जा रही हैं, ताकि इलाके की खूबसूरती बढ़ रही है।
हवाओं में घुल रही फूलों की खुशबू
डिफेंस एक्सपो तक जाने वाली मुख्य सड़क से लेकर आसपास के इलाकों सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-16, सेक्टर-18 आदि से मुख्य आयोजन स्थल तक आने वाली सड़कों के डिवाइडरों व दोनों ओर खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंगबिरंगे फूलों की क्यारियां लगाई गई हैं। इससे मेहमानों को बेहतरीन लुक दिखेगा। फूलों को पशुओं से बचाने के लिए बाड़ भी लगाई है।


 
विज्ञापन
vrindavan colony being prepared for defence expo
वृंदावन कॉलोनी में चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियां अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
डिफेंस एक्सपो के लिए खुफिया एजेंसियां एलर्ट हो गई हैं। चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए खाका तैयार हो रहा है। इंटेलिजेंस यूनिट तक एक्सपो की हर गतिविधि पर नजर रखेगी। एक्सपो क्षेत्र में सिक्योरिटी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-15 में डिफेंस एक्सपो के सकुशल आयोजन में यूपी पुलिस से लेकर सेना और खुफिया एजेंसियों की विशेष भूमिका रहेगी। खुफिया एजेंसियों को तो अलर्ट भी कर दिया गया है। एक्सपो में देश-विदेश से हजार से अधिक एग्जीबिटर शामिल होंगे। बड़ी संख्या में दर्शक भी रहेंगे। इसलिए सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियों की जरूरत है। दरअसल, लखनऊ में मध्य कमान का मुख्यालय होने के साथ गोरखा राइफल्स सहित आर्मी मेडिकल कोर भी है। ऐसे में डिफेंस एक्सपो के दौरान खुफिया एजेंसियां हर संभव सूचनाएं जुटाने और उनके आंकलन जुट गई हैं। एक ओर जहां आने वाली कंपनियों के डेलीगेटों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है, वहीं दूसरी ओर पंजीकरण कराने वालों की सूची को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed