फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के न केवल फैन रहे रणजीत ने हेयरस्टाइल तक चुनी, बदल लिया था अपना नाम

Mon, 03 Feb 2020 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Feb 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Vishwa hindu mahasabha leader Ranjit Bachchan was a fan of Amitabh Bachchan he changed his name
रणजीत बच्चन हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन का असली नाम रणजीत श्रीवास्तव है। सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैन रहे रणजीत ने खुद को बच्चन सरनेम तो दिया ही, उनकी हेयर स्टाइल भी खुद के लिए चुनी। वह खुद भी एक्टिंग से जुडे़ रहे। 2010 से रणजीत भारतेंदु नाट्य अकादमी के ग्रेडेड आर्टिस्ट रहे। गोरखपुर में रहने के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए।
Vishwa hindu mahasabha leader Ranjit Bachchan was a fan of Amitabh Bachchan he changed his name
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रणजीत राजनैतिक रूप से चर्चा में तब जाए जब उन्हें साइकिल चलाने के लिए लिम्का बुक ऑफ  विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 1.32 लाख किमी साइकिल चला चुके रणजीत को सपा सरकार में इसके बाद राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा में व्यक्तिगत कारणों से अलग होकर उन्होंने विश्व हिंदू महासभा का गठन किया।
Vishwa hindu mahasabha leader Ranjit Bachchan was a fan of Amitabh Bachchan he changed his name
रणजीत बच्चन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी के साथ लखनऊ में रहे
रणजीत ने विश्व रिकॉर्ड बना चुकी कालिंदी शर्मा से शादी की। कालिंदी शर्मा 2002 में उनके साथ शांति सद्भावना मिशन में शामिल रहीं। इस मिशन में करीब आठ साल में देश के सभी राज्यों की यात्रा साइकिल से उन्होंने की। कालिंदी शर्मा का नाम भी लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज है। रणजीत लखनऊ के ओसीआर स्थित आवास में पत्नी कालिंदी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vishwa hindu mahasabha leader Ranjit Bachchan was a fan of Amitabh Bachchan he changed his name
ranjeet bachchan - फोटो : amar ujala
सामाजिक कार्यों में रही सक्रियता
रणजीत ने गोरखपुर में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। वहां कौशल्या आश्रम के नाम से वृद्धा एवं अनाथों के लिए एक संस्था वह चलाते थे। वहीं भारतीय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के नाम से सामाजिक संस्था भी वह गोरखपुर में चला रहे थे। भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। भारतेंदु नाट्य अकादमी के ग्रेडेड आर्टिस्ट व आल इंडिया दूरदर्शन ड्रामा आर्टिस्ट संगठन से भी जुड़े थे। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई, पल्स पोलियो के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया था।
विज्ञापन
Vishwa hindu mahasabha leader Ranjit Bachchan was a fan of Amitabh Bachchan he changed his name
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में भी आया नाम
हिंदू नेता के रूप में उनके विवादित बयान भी सामने आए। धर्म विशेष को लेकर वह विवादित बयान देते रहे। उनका कहना था कि एक धर्म विशेष को अगर खत्म कर दिया जाए तो पूरी दुनिया में शांति हो जाएगी। वहीं मथुरा में बनी मस्जिद को भी तोड़ने के लिए उन्होंने बयान एक धक्का और दो, मथुरा मस्जिद तोड़ दो का नारा भी दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed