फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह लोगों पर हमले से भड़के ग्रामीणों ने तेंदुए को बुरी तरह पीटने के बाद जिंदा जला दिया, तस्वीरें

Sun, 27 May 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
villagers killed leopard and then burn it in bahraich
- फोटो : amar ujala

बहराइच रेंज के तीन गांवों में तेंदुए ने रविवार सुबह जमकर उत्पात मचाया। हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। इससे गुस्साए तीनों गांव के ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा तो वह खालेपुरवा के पास झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठियों से जमकर पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद झाड़ी में आग लगा दी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ मादा थी। उसकी उम्र दो साल के करीब थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में अभी किसी के खिलाफ केस नहीं दर्ज हुआ।

villagers killed leopard and then burn it in bahraich
leopard in bahraich - फोटो : amar ujala

बहराइच वन प्रभाग के बहराइच रेंज अंतर्गत नकाही गांव है। रामगांव थाना क्षेत्र का यह इलाका सरयू का कछार भी है। रविवार सुबह सरयू के कछार से निकलकर आए तेंदुए ने धोबिया गांव में तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल किया। यहां से ग्रामीणों ने खदेड़ा तो तेंदुआ पास में ही नकाही गांव की ओर भागा। रास्ते में दो युवकों पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आसपास गांव के लोगों को सूचना दी। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस पर खालेपुरवा गांव के निकट भीड़ ने तेंदुए को घेर लिया। वह जान बचाने के लिए पास की झाड़ी में छिपा तो भीड़ ने लाठियों से पीट दिया। मौके पर ही तेंदुआ बेहोश हो गया। भीड़ ने झाड़ी में आग लगा दी। सूचना वन विभाग को मिली तो सभी सकते में आ गए।

villagers killed leopard and then burn it in bahraich
leopard in bahraich - फोटो : amar ujala

भागीय वनाधिकारी आरपी सिंह, क्षेत्रीय वन दरोगा दीपक सिंह विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह भी फोर्स के साथ खालेपुरवा गांव पहुंच गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि झाड़ियों में आग लगने से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आग किसने लगाई, जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
villagers killed leopard and then burn it in bahraich
leopard in bahraich - फोटो : amar ujala

क्षेत्र में दो साल से है तेंदुओं का आतंक
रामगांव के नकाही, रेहुआ मंसूर, बरुहाघाट, रमपुरवा समेत 13 गांव ऐसे हैं, जो सरयू के कछार क्षेत्र में हैं। कछार में जंगल का माहौल है। इसके कारण यह इलाका वन्यजीवों के अनुकूल है। क्षेत्र में दो साल से चार तेंदुओं का आतंक है। तीन तेंदुए अब तक पकड़े जा चुके हैं। एक तेंदुआ वन विभाग की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इसके लिए दो स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि यह वही तेंदुआ है।

विज्ञापन
villagers killed leopard and then burn it in bahraich
leopard in bahraich - फोटो : amar ujala

हमले में ये हुए घायल
मादा तेंदुए के हमले में नकाही गांव निवासी राकेश (30), सीमा (25), खालेपुरवा निवासी अच्छन (50) और नेवरिया निवासी ननकू (28) समेत पांच लोग घायल हुए हैं। डीएफओ का कहना है कि घायलों को जांच के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed