फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन यूपी सरकार का चेहरा बन गई हैं। वो समाजवादी पेंशन योजना का का प्रचार करेंगी। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश सरकार की इस योजना की तारीफ की।
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि समाजवादी पेंशन जैसी मुहिम से प्रदेश में औरतों की जिंदगियों में बदलाव आएगा। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का सूत्र जुड़ा है। मुझे इस योजना का चेहरा बनकर खुशी हो रही है।
पदमश्री विद्या बालन ने कहा, पैसा पॉवर होता है। इस पॉवर में 50 फीसदी आबादी पीछे रह गई है। समाजवादी पेंशन योजना में पैसे सीधे औरतों के बैंक खाते में जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के लिए इतने बड़े स्तर पर योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाओं की मदद का यह सिलसिला हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा, यूपी मे पुल, अस्पताल बहुत बने हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि महिलाएं आगे बढे। महिलाएं पूरे परिवार को लेकर चलती हैं। उन्होंने प्यार और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
समाजवादी पेंशन योजना के तहत हर महीनें परिवार की मुखिया महिलाओं के खाते में 500 रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर समाजवादी पेंशन योजना के प्रचार अभियान की लॉचिंग की।