{"_id":"586ca83f4f1c1b0252159e95","slug":"video-calling-facility-starts-for-worship-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब भगवान को कीजिए वीडियो कॉल, मिलेगा मंदिर में अनुष्ठान जितना फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भगवान को कीजिए वीडियो कॉल, मिलेगा मंदिर में अनुष्ठान जितना फल
Thu, 05 Jan 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमरउजाला, अयोध्या
Updated Thu, 05 Jan 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में वीडियो वीडियो कॉल से दुग्धाभिषेक करवाते आचार्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामनगरी के कई मंदिरों में अब घर बैठे दर्शन-पूजन की सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि इसके लिए कहीं कोई नया सॉफ्टवेयर या वेबसाइट नहीं बनी है। मंदिरों के पुजारी व संत इसे मंदिर में आकर अनुष्ठान के बराबर का धार्मिक फल भी करार दे रहे हैं। नए साल में कहीं पुजारी और आचार्य अपने मोबाइल से वीडियो कॉलिंग के जरिये तो कहीं भक्त खुद अपने मोबाइल से दर्शन व पूजा कराते दिखे।
2 of 4
हनुमानगढ़ी में भक्तों ने वीडियो कॉलिंग से किया दर्शन
- फोटो : amar ujala
क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक करने का खासा महत्व है। रोजाना इसके लिए भक्तों का तांता रहता है। मंगलवार को यहां आचार्य धर्मेंद्र को लोगों ने ऑनलाइन दुग्धाभिषेक कराते देखा। आचार्य धर्मेंद्र कहते हैं कि भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करने के लिए भक्त को खासी तैयारी व विधियों का पालन करना होता है।
गोंडा के नवाबगंज स्थित अपने घर में बैठे डॉ. लक्ष्मी भाष्कर उनके पुराने यजमान हैं, वे अस्वस्थ हैं और ठंड से बाहर नहीं निकल सकते। ऐसे में वीडियो कॉलिंग के जरिये विधि-विधान से पूजा कराई गई। इसका फल यहां आकर दुग्धाभिषेक कराने के बराबर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हनुमानगढ़ी में भक्तों ने वीडियो कॉलिंग से किया दर्शन
- फोटो : amar ujala
श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास कहते हैं कि उनके मंदिर में भी अब नए साल से वीडियो कॉलिंग के जरिए भक्तों को रामदरबार के दर्शन-पूजन करने की सुविधा दी गई है। इसका कइयों ने फायदा उठाया है। ऑनलाइन आरती में भी लोग हिस्सा लेते हैं। कनक भवन के पुजारी पं. दिनेश कहते हैं कि दर्शन-पूजन और आरती में मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर भक्तों को पूरी सुविधा दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।