फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है वरुण गांधी का 'सीएम प्लान', किया बड़ा ऐलान

Sun, 16 Oct 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Oct 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
 varun gandhi to give home to poors.

सांसद वरुण गांधी ने छत विहीन गरीबों के आशियाने का सपना साकार करने के लिए अनुकरणीय पहल की है। सांसद ने अपने वेतन व निजी स्रोतों से जिले में 100 गरीबों को आवास मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत पहले चरण में 28 आवास बनकर तैयार हैं। सांसद 18 अक्तूबर को गरीबों को आवास की चाबियां देंगे। वरुण के इस कदम को उनकी यूपी के सीएम बनने की महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

 varun gandhi to give home to poors.

जिले में 100 आवास का लक्ष्य
सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में सांसद के वेतन व निजी स्रोत से 28 आवास विभिन्न गांवों में बनकर तैयार हो गए हैं। दूसरे चरण में 30 व तीसरे चरण में शेष आवास बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबों के आवास में 15 गुणे 12 का एक कमरा व एक बाथरूम है। (सांसद की तरफ से चयनित पूर्व आवास।)

 varun gandhi to give home to poors.

प्रशासन की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम के तहत एक शौचालय भी दिया गया है। सांसद की ओर से बनवाए जाने आवास पर सवा लाख रुपये खर्च आ रहा है। (बनवाया गया नया आवास)

विज्ञापन
विज्ञापन
 varun gandhi to give home to poors.

आवास बनवाने के लिए बनाए गए प्रभारी
गरीबों का आवास बनवाने के लिए सांसद की ओर से पात्रों की सूची पार्टी पदाधिकारियों से मांगी गई थी। इसके बाद उनके निजी सचिव के साथ एक टीम ने गांव में पहुंचकर पात्रता की छानबीन कर पात्रों का चयन किया था।

विज्ञापन
 varun gandhi to give home to poors.

कार्य अच्छा कराने के लिए प्रत्येक गांव में एक प्रभारी व एक सहायक प्रभारी नामित किया गया था। आवास निर्माण के गुणवत्ता की गोपनीय सूचना के लिए भी एक व्यक्ति को अलग से नामित किया गया था। पात्र को भी सांसद व उनके निजी सचिव का मोबाइल नंबर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed