सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?
राहुल गांधी का इंतजार उनका संसदीय क्षेत्र कर रहा है। राहुल के छोटे भाई वरुण गांधी अमेठी से लगे संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर जरूर पहुंचे। हां इसके पहले सोनिया जरूर यहां आ चुकी हैं।
सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?
वरुण गांधी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सुल्तानपुर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सुल्तानपुर जिले के लोगों की अलग पहचान होगी। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि वह अमेठी के बगल में रहते हैं।
सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे देश के शायद पहले ऐसे सांसद हैं जिनकी सांसद निधि जनता के प्रस्ताव पर खर्च हो रही है। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन उन्होंने मंगलवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में अपनी निधि से बने पांच मार्गों का लोकार्पण किया।
सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?
वरुण गांधी ने कहा कि सांसद निधि जनता की होती है। मैने तय किया है कि जनता ही क्षेत्र की जरूरतों को तय करे कि कौन सा कार्य जरूरी है। अभी तक जनता के प्रस्ताव पर उनकी सांसद निधि खर्च की गई है।
सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?
बूधापुर, नरेंदापुर, हनुमानगंज समेत 15 कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय नहीं है। रिश्ते राजनीति से ऊपर होते हैं। अब समय है कि रिश्ते बनाकर क्षेत्र का विकास किया जाए। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।