{"_id":"5ceca8a3bdec22077654f305","slug":"uttar-pradesh-police-says-local-political-rivalry-led-to-bjp-worker-murder-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र हत्याकांड में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा सच, डीजीपी ने बताया क्यों हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र हत्याकांड में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा सच, डीजीपी ने बताया क्यों हुई हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 May 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेठी के बरौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या प्रधान पद के चुनाव को लेकर शुरू हुई रंजिश का परिणाम थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी पिस्टल बरामद कर ली है। एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा डीजीपी ने बनारस में किया है। बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह की शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
2 of 5
यूपी डीजीपी ओमप्रकाश सिंह।
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बीडीसी रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और फुरसतगंज थाने के गांव पीढ़ी निवासी अतुल सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का केस दर्ज किया था। पूर्व प्रधान के स्मृति का करीबी होने के नाते शासन-प्रशासन के बढ़ते दखल के बीच घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों ने रविवार रात नामजद आरोपियों में शामिल रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता व नसीम को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
3 of 5
सोमवार शाम जामों थाने में औपचारिक जानकारी देते हुए एसपी राजेश कुमार ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके पास से देसी पिस्टल व कई अन्य सामान बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लोकल पुलिस की पांच टीमों के अलावा अमेठी व सुल्तानपुर की एसओजी तथा एसटीएफ की टीमें फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि सुरेंद्र की हत्या ग्राम प्रधानी में उनके बढ़ते दखल को रोकने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामजद आरोपियों में दो झोलाछाप डॉक्टर
4 of 5
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद उनके बड़े भाई ने तहरीर में जिन पांच लोगों को नामजद किया है उनमें से दो (नसीम व धर्मनाथ गुप्ता) झोलाछाप डॉक्टर हैं। धर्मनाथ जहां पहले धनी जलालपुर में अपनी क्लीनिक चलाता था वहीं बाद में उसने अपने गांव में ही मेडिकल स्टोर व रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल ली। नसीम भी झोलाछाप और गांव में ही क्लीनिक चलाता है।
विज्ञापन
बरौलिया गांव में पुलिस फोर्स तैनात
5 of 5
तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। सीओ अमेठी पीयूष कांत राय ने भी गांव में कैंप किया। हालांकि पूर्व प्रधान की अंत्येष्टि व गांव में शांति व्यवस्था कायम होने के बाद रविवार रात ही बड़ी संख्या में लगाई गई फोर्स को हटा ली गई। सोमवार को सीओ के अलावा एक प्लाटून पीएसी, एक गार्द व एसओ शिवरतनगंज ड्यूटी पर गांव में तैनात रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय व डीजीपी के सक्रिय होने के बाद आईजी अयोध्या डॉ. संजीव कुमार गुप्त ने भी जिले में कैंप किया। आईजी की निगरानी में ही पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। आईजी अब भी जिले में ही मौजूद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।