फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rashtriya Lok Dal's show of strength in Lucknow

यूपी: रालोद के मंच से अखिलेश को संदेश- रालोद पर टिप्पणी करने वाले समझ लें कि यूपी का असली चौधरी आ गया है

Sun, 30 Aug 2026 02:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 30 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में रालोद के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन किया और मंच से कहा गया कि यूपी में कोई भी सरकार रालोद की मदद के बिना नहीं बन सकेगी। वहीं, इस सम्मेलन से सपा को भी संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal's show of strength in Lucknow
लखनऊ में आयोजित रालोद का सम्मेलन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के सम्मेलन के जरिये रालोद ने समाजवादी पार्टी को संदेश दे दिया है। स्नातक राजनीति से जुड़े रालोद के बीके शुक्ला ने कहा कि रालोद पर टिप्पणी करने वाले समझ लें कि प्रदेश में असली चौधरी आ गया है। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से कहा कि 50 से 55 फीसदी निजी कॉलेज यूपी में हैं। जयंत चौधरी से निवेदन है कि आधे से ज्यादा बोझ इन्हीं कॉलेज पर है। सरकार की तरफ से वित्तविहीन कॉलेजों को कोई मदद नहीं मिलती। सीएम से मिलकर अनुरोध कीजिए कि मानदेय मिले। किसानों के हित की लड़ाई की तरह युवाओं के हित की लड़ाई लड़ें। 

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अब ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में लखनऊ में रालोद के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर रालोद के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार रालोद के बिना नहीं बन पाएगी। रालोद केवल पश्चिम नहीं बल्कि पूर्व और मध्य में भी सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि आज पार्टी का विस्तार हुआ है। पूर्वांचल में रालोद के कदम हैं। यहां भी रालोद के प्रतिनिधि नर आयेंगे। चौधरी साहब ने जमीन तैयार की थी, जिसकी फसल कुछ लोग काट ले गए।

अखिलेश यादव के बयान से बढ़ी तल्खी

अखिलेश यादव के रालोद को लेकर दिए गए 'चवन्नी को रुपया बनाने' वाले बयान के बाद दोनों दलों की तल्खी और बढ़ गई है। तीन सितंबर को जयंत चौधरी सहारनपुर में गुर्जर सम्मेलन करेंगे। इससे पहले लखनऊ में ब्राह्मणों की भागीदारी वाला राष्ट्रीय सम्मेलन कर रालोद 2027 के लिए अपना नया सामाजिक समीकरण पेश करेगा। पार्टी जाटों के साथ ब्राह्मण और गुर्जर मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

चवन्नी से रुपया बनाने का दिया था बयान
अखिलेश के रालोद को लेकर दिए गए ‘चवन्नी को रुपया बनाने’ वाले बयान के बाद दोनों दलों की तल्खी और बढ़ गई है। तीन सितंबर को जयंत चौधरी सहारनपुर में गुर्जर सम्मेलन करेंगे। इससे पहले लखनऊ में ब्राह्मणों की भागीदारी वाला राष्ट्रीय सम्मेलन कर रालोद 2027 के लिए अपना नया सामाजिक समीकरण पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed