पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन का आलम यह रहा कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन छूट गई तो उसे पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ते परीक्षार्थी दिखे जिन्हें जीआरपी ने रोका। यार्ड में खड़ी गंगा गोमती पर परीक्षार्थी चढ़ गए तो शाम की ट्रेन में जगह न मिलने पर इंजन पर चढ़ गए। जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं थी तो एसी बोगियों में भी परीक्षार्थी डटे थे, जिन्हें आरपीएफ जवानों ने बाहर निकाला। पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी बसों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। आलमबाग, कमता व चारबाग बस अड्डे पर भी परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ा। यात्रियों को खिड़कियों से घुसना पड़ा। एमडी संजय कुमार ने बताया कि पीईटी परीक्षा के लिए 8089 बसों का संचालन किया गया। बस स्टेशनों पर पेयजल, प्रसाधन, कैंटीन आदि की व्यवस्था भी रही। वहीं ऑटो वालों ने मनमाना किराया वसूला।
UP PET 2022: परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने दी अव्यवस्थाओं की 'अग्निपरीक्षा', बस-ट्रेन में खाने पड़े धक्के
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:05 AM IST
सार
यूपीएसएसएससी की पीईटी 2022 की परीक्षा देने दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए तमाम दुश्वारियों को झेलना पड़ा। खासकर महिला अभ्यर्थियों को। यात्रा के दौरान बस और ट्रेन में सीट नहीं मिली और कई जगहों पर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन