{"_id":"6aa591ac311f9a6d4b0885d8","slug":"up-akhilesh-yadav-says-kickbacks-are-to-blame-for-the-poor-state-of-construction-work-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- निर्माण की दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी जिम्मेदार, भाजपा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- निर्माण की दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी जिम्मेदार, भाजपा पर बोला हमला
Sat, 12 Sep 2026 11:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:23 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का हाल यह है कि अगर लोगों को पता चल जाए कि यह निर्माण भाजपाकाल में हुआ है तो जनता छतरी और द्वार के नीचे जनता खड़ी नहीं होती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों की जो धनराशि गोरखपुर के राजघाट के निर्माण के लिए निकाली थी, उसमें से सिंचाई विभाग ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खेत सींच लिए हैं। निर्माण की इस दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी ही जिम्मेदार है, जिसने दो अधिवक्ताओं की असामयिक जान ले ली है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि इधर भाजपा सरकार में ये देखा जा रहा है कि मृतकों के परिजनों के घाव पर नमक छिड़कने का काम लगातार किया जा रहा है। भाजपा नेता याद रखें अब जनता न तो भाजपा वालों के भाषण सुनने के मूड में है, न उनके बयान। निर्माण में संलिप्त अधिकारियों व गैरजिम्मेदार बयानबाजी पर अगर अधिकारियों का निलंबन नहीं हुआ तो माना जाएगा कि वे अपने मुखिया और सांसद के कहने पर ऐसा भ्रष्ट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कहीं धूप तो कहीं बारिश, प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग, जानें - आगे कैसा रहेगा मानसून
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: गुंडा एक्ट को दमन के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही राज्य सरकार, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का हाल यह है कि अगर लोगों को पता चल जाए कि यह निर्माण भाजपाकाल में हुआ है तो जनता छतरी और द्वार के नीचे जनता खड़ी नहीं होती है। जनता पानी की टंकी देखकर दूर भागती है। भाजपाकाल में निर्मित सड़क, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलती है।
कक्षा-1 की छात्रा को दी दो लाख की मदद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया की बच्ची रागिनी राजभर से मुलाकात की। सपा अध्यक्ष ने बच्ची के पैर के इलाज के लिए समुचित चिकित्सकीय सहायता के अलावा उसे 2 लाख रुपये की मदद भी दी। उसकी पढ़ाई अब बांसडीह, बलिया के बीएन इंटर नेशनल स्कूल में होगी। कक्षा एक की छात्रा रागिनी राजभर दुर्घटना में एक पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पढ़ाई के लिए रोजाना 400 मीटर दूर एक पैर से स्कूल कूद-कूद कर जाती है।