फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव मतगणना में हवाहवाई साबित हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, तस्वीरें

Sun, 02 May 2021 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 May 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
up-panchayat-election-result-2021-live-counting-new-see-the-pics
- फोटो : amar ujala

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना जारी है। देर शाम से नतीजे भी घोषित होना प्रारंभ हो जाएंगे। हालांकि, मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कोरोना प्रोटोकॉल को पालन कराने के निर्देश हवाहवाई साबित हो रहे हैं।



सभी मतगणना केंद्रों के सामने प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ है। जबकि कर्फ्यू जैसे माहौल के निर्देश दिए गए थे।

up-panchayat-election-result-2021-live-counting-new-see-the-pics
अयोध्या के पूरा बाजार मतगणना स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

कोर्ट ने साफ किया था कि नियमों का पालन ड्यूटी पर तैनात लोगों के अलावा सभी संबंधित लोगों द्वारा किया जाएगा। इसमें किसी तरह का अपवाद नहीं होगा। मतगणना केंद्रों और आसपास के इलाके में मतगणना चलने और नतीजे घोषित होने तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा।

कोर्ट ने कहा था कि सुनिश्चित किया जाएगा कि सिर्फ उम्मीदवारों और अधिकृत एजेंट ही मतगणना केंद्र जाएं। वहां किसी तरह की भीड़भाड़ नहीं होगी। पूरे प्रदेश में कहीं पर भी जीत के जुलूस या मतगणना के दौरान जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी।

up-panchayat-election-result-2021-live-counting-new-see-the-pics
- फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के 16 ब्लाकों में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर एजेंट व प्रत्याशियों को प्रवेश देने के लिए भी उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। हलधरमऊ ब्लाक के मतगणना केंद्र के बाहर हुजूम दिखा। मनकापुर में पुलिस बल ने कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए लंबी लाइन लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
up-panchayat-election-result-2021-live-counting-new-see-the-pics
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

न्याय पंचायत वार शुरू हुई मतगणना में अल्फावेट के अनुसार गांवों के बैलेट बाक्स खोलने का फैसला किया गया है। और प्रत्याशियों को उसी आधार पर बुलाया गया है। इसके बाद भी लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। हालांकि सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
up-panchayat-election-result-2021-live-counting-new-see-the-pics
बाजार शुकुल के एक मतगणना केंद्र के अंदर का दृश्य। - फोटो : amar ujala

अमेठी के बाजार शुकुल के दशरथ देवी महाविद्यालय में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में आए प्रत्याशियों गणना एजेंटों व समर्थकों की भारी भीड़। निर्वाचन आयोग व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा है अनुपालन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed