फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये लखनऊ का बैकुंठधाम है... यहां चिताएं ज्यादा हैं और अंत्येष्टि में शामिल होने वाले कम

Sat, 01 May 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 May 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Number of bodies are big but relatives are less in Baikunthdham in Lucknow.
बैकुंठधाम - फोटो : कुलदीप सिंह

एक समय था जब अंतिम संस्कार में परिजन, रिश्तेदारों के साथ ही मित्र या पड़ोसी, सब शामिल होते थे। पर कोरोना ने सबकुछ बदल दिया है। हमारे दुख दर्द को साझा करने के तरीके भी। यह तस्वीर है बैकुंठधाम की। यहां चिताएं ज्यादा हैं तो अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले कम। कोरोना प्रोटोकॉल और खुद के बचाव के लिए लोग अब अंत्येष्टि में कम ही शामिल हो रहे हैं।

Number of bodies are big but relatives are less in Baikunthdham in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हालांकि, कई दिन बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शवों का आंकड़ा दो सौ से नीचे 180 रहा। कई दिनों से बैकुंठधाम और गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों का आंकड़ा 200 के पार जा रहा था। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 220 रहा था। उससे पहले बुधवार को भी आंकड़ा 200 के पार ही रहा था। शुक्रवार को जो शव अंतिम संस्कार के लिए रात आठ बजे तक पहुंचे, उनमें करीब 100 शव संक्रमित माने जा रहे हैं।

Number of bodies are big but relatives are less in Baikunthdham in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

संक्रमित शव आधी रात तक आते रहते हैं और उनका अंतिम संस्कार भी रात में ही कर दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि रात दस और 12 बजे के बीच हर दिन पांच से दस शव अस्पतालों से अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। हालांकि इसको लेकर प्रशासन की ओर से चुप्पी ही रहती है कि कितने शवों को अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Number of bodies are big but relatives are less in Baikunthdham in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अंतिम संस्कार के लिए पंडित और लकड़ी का शुल्क तय, बोर्ड लगा
बैकुंठधाम पर अंतिम संस्कार कराने वाले पंडों का रेट नगर निगम ने तय कर दिया है। इसे लेकर बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिसमें तय रेट से अधिक लेने पर शिकायत के लिए दो अधिकारियों का नंबर भी दिया गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अंतिम संस्कार कराने वाले पंडित या लकड़ी के ठेकेदार अधिक पैसा न लें, इसे लेकर वहां पर बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन
Number of bodies are big but relatives are less in Baikunthdham in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लकड़ी प्रति कुंतल रेट 550 रुपये और अंतिम संस्कार के लिए पंडित का शुल्क 600 रुपये है, जिसमें गोदान व फूल चुननेे की क्रिया का भी शुल्क शामिल है। यदि इससे अधिक पंडित शुल्क मांगते हैं या अधिक रेट पर लकड़ी देते हैं तो व्यक्ति अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को मोबाइल नंबर 6389300003 पर या सहायक अभियंता किशोरी लाल को मोबाइल नंबर 6389300084 पर शिकायत कर सकता है। शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed