उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए बेहद उत्साहित और एतिहासिक रहे। पार्टी ने 255 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी की है। इस जीत में कई ऐसे प्रत्याशी रहे जिन्होंने लाख वोटों के अंतर से सीटें जीतीं, वहीं कई ऐसे रहे जो हजार से भी कम वोटों से जीते।
UP Election: इन प्रत्याशियों ने योगी को भी छोड़ा पीछे, पढ़ें कौन सबसे ज्यादा वोटों से जीता, किसका अंतर रहा कम
एक लाख से अधिक के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी
विजयी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र दल अंतर
सुनील कुमार शर्मा साहिबाबाद भाजपा 2,14,835
पंकज सिंह नोएडा भाजपा 1,81,513
अमित अग्रवाल मेरठ कैंट भाजपा 1,18,072
श्रीकांत शर्मा मथुरा भाजपा 1,09,803
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर नगर भाजपा 1,03,883
एक हजार से कम के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी
विजयी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र दल अंतरअशोक कुमार राना धामपुर भाजपा 203
सकेंद्र प्रताप कुर्सी भाजपा 217
स्वामी ओमवेश चांदपुर सपा 234
फरीद महफूज किदवई रामनगर सपा 261
मोहम्मद ताहिर खान इसौली सपा 269
बलदेव औलख बिलासपुर भाजपा 307
कृष्णपाल मलिक बड़ौत भाजपा 315
मुकेश चौधरी नकुड़ भाजपा 315
वीर विक्रम सिंह कटरा भाजपा 357
प्रदीप कुमार यादव डिबियापुर सपा 473
सैयदा खातून डुमरियागंज सपा 771
रितेश कुमार गुप्ता मुरादाबाद नगर भाजपा 782
सचिन यादव जसराना सपा 836