{"_id":"6229ed601641e3649c4e01ed","slug":"up-election-result-2022-bjp-workers-celebrate-victory-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: यूपी जीतने के बाद बुल्डोजर लेकर उतरे भाजपाई, भाजपा कार्यालय में मनाई होली, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: यूपी जीतने के बाद बुल्डोजर लेकर उतरे भाजपाई, भाजपा कार्यालय में मनाई होली, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता बुल्डोजर लेकर सड़कों पर उतरे और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा 270 सीटों पर आगे है। ऐसे में प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।
भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए जमकर रंग व गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में विकास की जीत हुई है। जनता ने वंशवाद को नकार दिया है।
भाजपा की जीत के साथ करीब तीन दशक बाद यूपी में पहली बार हुआ है जब कोई सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत पाने में कामयाब रही है। भाजपा की प्रमुख चुनौती मानी जा रही सपा इस लड़ाई में काफी पीछे रह गई।
बसपा को सिर्फ एक ही सीट मिली है जबकि कांग्रेस दो सीटों पर विजयी रही है। आगे देखें जश्न की तस्वीरें...
2 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी भाजपा कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ता को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि यह विकास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जीत है।
3 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यालय में रंग और गुलाल उड़े। कार्यालय में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी लेकर विधान भवन के सामने पहुंचे और जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा के लिए यह जीत यादगार है। भाजपा ने यूपी में 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।