घाघरा बैराज के चार कर्मचारियों की देर रात सड़क हादसे में हुई मौत की खबर बुधवार सुबह बैराज परिसर में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। रोजाना साथ काम करने वाले साथी कर्मचारियों की अचानक मौत से पूरा स्टाफ सदमे में है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं और कई लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए।
चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के बेलदार संत बहादुर, नसीरुद्दीन, गेज रीडर रामाशंकर, कमल किशोर और साहबलाल शाहनी ने बताया कि हादसे में जिन कर्मचारियों की जान गई, वे सभी रोजाना उनके साथ ड्यूटी करते थे। सभी कर्मचारी वर्षों से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे थे और आपसी संबंध परिवार जैसा था।
2 of 5
हादसे के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने बताया कि जब सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के दौरान हादसे की खबर मिली तो कुछ देर तक किसी को यकीन ही नहीं हुआ। जैसे ही नामों की पुष्टि हुई, स्टाफ में सन्नाटा छा गया। कई कर्मचारियों की आंखें भर आईं। संत बहादुर ने बताया, हम रोज सुबह एक साथ ड्यूटी शुरू करते थे। हंसी-मजाक चलता रहता था। यह सदमा कभी नहीं भूला जा सकेगा।
3 of 5
नदी में पड़ी कार व जमा हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
कमल किशोर और साहबलाल शाहनी ने कहा कि बैराज के लिए यह सबसे बड़ी क्षति है। हम लोग चाहे कितना भी मजबूत बनने की कोशिश करें, लेकिन जिनके साथ रोज काम करते रहे, उनके न रहने का दर्द बहुत बड़ा है।
बैराज परिसर में पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा। कर्मचारी आपस में बस एक ही बात करते मिले कि हादसे ने किस तरह चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है।
4 of 5
मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला: लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रही कार नदी में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के कर्मचारी मंगलवार की शाम को अपने साथी कर्मचारी सर्वेश कश्यप की भतीजी पारुल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी के सलेमपुर कोन गए थे। अल्टो कार से बैराज कर्मचारी घर वापसी कर रहे थे।
5 of 5
जानकारी पर एकत्र हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
घटना में मृतक पांच लोगों में चार बैराज पर बेलदार के पद पर तैनात थे। जबकि मृतक जितेंद्र कुमार (24) पुत्र विपिन बिहारी आम्बा के तेलागौड़ी गांव में एक बाटी चोखा के दुकानदार का बेटा था। मृतक बैराज कर्मचारियों में लालाजी साहनी (35) पुत्र मेवालाल निवासी सिरसियन पुरवा चहलवा, सुरेंद्र सोखा (55) पुत्र विश्वनाथ निवासी रामब्रिज पुरवा चहलवा, अजीमुल्ला उर्फ खुरचाली (55) निवासी चरसन्डा माफी मटेरा व घनश्याम (24) पुत्र बुल्लू निवासी तेलागौड़ी ग्राम पंचायत आम्बा शामिल थे।