फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम
सोमवार देर रात हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम का एलान कर दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षाएं 19
फरवरी से 11 मार्च के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की
परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच कुल 25 कार्य दिवसों में होंगी।
फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम
2014 में बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच पूरी की गई
थी। बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षाएं इतनी जल्दी कराने का निर्णय लिया
गया है, ताकि अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू किया जा सके।
फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम
हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन 19 फरवरी को हिंदी का पेपर होगा। 20
फरवरी को संगीत, 21 को कॉमर्स, 23 को विज्ञान, 25 को कंप्यूटर, 26 को गणित,
गृह विज्ञान, दो मार्च को सामाजिक विज्ञान एवं चार मार्च को अंग्रेजी की
परीक्षा के साथ प्रमुख विषयों की परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी।
फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम
यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 25 कार्य दिवस में होंगी।
इसमें प्रमुख विष हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान,
गृहविज्ञान, मानव विज्ञान की परीक्षाएं होली से पहले चार मार्च तक पूरी कर
ली जाएंगी।
फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम
बोर्ड ने होली के लिए पांच से आठ मार्च के बीच अवकाश रखा है, इसके
बाद जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, चित्रकला, इतिहास, नागरिक शास्त्र,
कंप्यूटर, भूगोल संस्कृत की परीक्षा नौ मार्च से 23 मार्च के बीच होंगी।