{"_id":"b481c0a28e8cbb90a70b500dc98d43a0","slug":"two-people-died-when-a-debris-fall-at-them-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
Fri, 11 Dec 2015 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटौंजा के गांव पिपरी में शुक्रवार दोपहर तालाब से मिट्टी खोदने के दौरान तीन युवक मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें निकाला। इस बीच दो युवकों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
2 of 5
पुलिस के मुताबिक, गांव चंदनापुर के मजरा पिपरी निवासी सर्वेश अवस्थी (25) ने अपने घर के दरवाजे पर ढलान की वजह से जलभराव दूर करने के लिए उसे ऊंचा करने का इरादा बनाया। वह शुक्रवार को अपने बड़े भाई लल्लन के दोस्त राजेश और भांजे गोलू तिवारी को साथ लेकर घर से कुछ दूर स्थित तालाब से मिट्टी खोदने गया था। तीनों लोग तालाब में दीवारनुमा खाई खोदने में जुटे थे। इस बीच मलबा भरभराकर गिरा और तीनों उसमें दब गए।
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
3 of 5
कुछ दूर मौजूद ग्रामीणों ने मलबा गिरते देख शोर मचाया। फावड़े लेकर मौके पर पहुंचे। सावधानी से मलबा हटाकर तीनों युवकों को निकाला। इस बीच सर्वेश व राजेश की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल गोलू को साढ़ामऊ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
4 of 5
हादसे का पता चलने पर एसडीएम छोटेलाल मिश्रा, तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। इटौंजा थाने की फोर्स भी आ गई। एसडीएम ने सहायता की मांग कर रहे ग्रामीणों को बताया कि सर्वेश के पिता प्रेमचंद्र अवस्थी के नाम छह बीघा जमीन है। इसके चलते वह आर्थिक मदद की श्रेणी में नहीं आता। उसे किसान फसल बीमा योजना व मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
मिट्टी खोद रहे तीन युवक मलबे में दबे, दो की दर्दनाक मौत
5 of 5
गश खाकर गिरी पत्नी, बिलख उठा परिवार
सर्वेश की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी कोमल चीखी और गश खाकर गिर गई। जवान बेटे की मौत पर मां प्रेमा देवी रोते बिलखते तालाब की तरफ दौड़ी। पिता प्रेमचंद्र अवस्थी ने बताया कि छोटे बेटे सर्वेश की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके अलावा तीन बेटे लल्लन, राममिलन व राममोहन हैं। सर्वेश कई दिन से दरवाजे के सामने का ढलान पाटने की बात कह रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।