फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीआईएसएफ में इनकी शान का था हर कोई दीवाना, ... आठ साल बाद रिटायर, नम हुईं अधिकारियों की आंखें

Mon, 31 Aug 2020 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नीरज ‘अम्बुज’ , अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’ , अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
two dogs retired after eight years of service from CISF at amausi airport, officers became emotional
सीआईएसएफ की शान 'एकलिस' व 'ऑल्डो' - फोटो : amar ujala
अमौसी एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वॉड में सीआईएसफ की शान रहे एकलिस और ओल्डो आठ साल की सेवा के बाद रिटायर हो गए। उनकी विदाई पर सीआईएसफ अधिकारियों की आंखें नम हो गई। दोनों श्वान लेब्राडोर नस्ल के थे।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का प्रकरण हो या फिर मॉक ड्रिल में आतंकवादियों द्वारा प्लेन हाईजैक का मामला। सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड के खूंखार व जांबाज एकलिस व ओल्डो की फुर्ती हर किसी को दीवाना बना लेती थी।

 

ये हैं मानक

two dogs retired after eight years of service from CISF at amausi airport, officers became emotional
- फोटो : amar ujala
दोनों पैकेट में बंद विस्फोटक को भी दूर से सूंघने की क्षमता रखते थे। डॉग स्क्वॉयड में शामिल ये दोनों जांबाज किसी कमांडो से कम नहीं थे, लेकिन आठ साल की सेवा पूरी होने के बाद इन्हें रिटायर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि डॉग स्क्वायड में श्वानों को शामिल करने से पहले कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, रिटायर करने से पहले भी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसमें उनके स्वास्थ्य का परीक्षण प्रमुख अंग है। दो के रिटायर होने के साथ तीसरी मौली भी जल्द रिटायर हो जाएगी। डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं।
two dogs retired after eight years of service from CISF at amausi airport, officers became emotional
- फोटो : amar ujala
डॉग स्क्वॉयड में शामिल श्वानों पर सीआईएसएफ के अधिकारी गर्व करते हैं। विस्फोटक के साथ साथ ड्रग्स भी पहचानने में माहिर हैं। वर्ष 2012 में अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ में कुल छह श्वानों को भर्ती किया गया था। इसमें एकलिस व ओलडो सेवानिवृत्त हो गए हैं और तीसरी मौली जल्द ही रिटायर हो जाएगी। खास बात तो इन श्वानों की सात से आठ साल की ट्रेनिंग भी कराई जाती है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
two dogs retired after eight years of service from CISF at amausi airport, officers became emotional
- फोटो : amar ujala
नए श्वान जल्द होंगे भर्ती
सीआईएसएफ के दो जांबाज श्वान रिटायर हो गए हैं और तीसरी रिटायर होने की प्रक्रिया में है। ऐसे में डॉग स्क्वायड में सिर्फ तीन श्वान ही बचेंगे, लिहाजा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए नए श्वान जल्द ही भर्ती किए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
two dogs retired after eight years of service from CISF at amausi airport, officers became emotional
- फोटो : amar ujala
भावुक हुए अधिकारी
इकलिस और ओल्डो के रिटायरमेंट के अवसर पर सीआईएसएफ के अधिकारी भावुक भी हो गए। कुछ लोगों की आंखें भी नम हो गई। एयरपोर्ट सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट पीपी सिंह को श्वान बहुत प्रिय रहे हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed