फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बहराइच सड़क हादसे का दर्दनाक मंजर, कई गांवों तक गूंजी टक्कर की आवाज, सड़क पर मची चीख-पुकार

Mon, 31 Aug 2020 12:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 31 Aug 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Many dies and injured during Road accident in Bahraich UP see pictures accident news in hindi
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार सुबह ऐसी दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई कि लोग सहम गए। सुकई पुरवा चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे का मंजर यह था कि आसपास के इलाकों के लोगों की नींद घायलों की चीख-पुकार और कराहने की आवाज से टूटी। 

Many dies and injured during Road accident in Bahraich UP see pictures accident news in hindi
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया कि सवारी गाड़ी के चालक को झपकी आने के कारण वाहन चौराहे पर खड़ी खराब ट्रक में जाकर टकरा गया। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी से मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया गया है।

Many dies and injured during Road accident in Bahraich UP see pictures accident news in hindi
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी भयंकर थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के गांवों के लोगों को सुनाई दी। कई गांवों के लोग भागकर मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many dies and injured during Road accident in Bahraich UP see pictures accident news in hindi
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनका शव भी क्षत-विक्षत हो गया था। हादसे के कुछ मिनट बाद ही मौके पर पहुंचे खुटेहना चौकी इंचार्ज शशि कुमार राणा ने बताया कि गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे। मौके पर मरने वाले दो लोगों के तो चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे थे। अस्पताल ले जाने पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य 11 बहुत गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Many dies and injured during Road accident in Bahraich UP see pictures accident news in hindi
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीओ नरेश सिंह ने बताया कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों की पहचान पवन कुमार (गोंडा, यूपी), संजय प्रसाद (गोपालगंज, बिहार), जितेंद्र गिरी (सिवान, बिहार), कंचन राम (सिवान, बिहार) और बसंत प्रसाद (सिवान, बिहार) के रूप में की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed